Saturday, May 10, 2025
No menu items!
Homeआरा भोजपुरShahpur Newsप्रखंड 20 सूत्री समिति के सदस्यों की हुई बैठक

प्रखंड 20 सूत्री समिति के सदस्यों की हुई बैठक

शाहपुर प्रखंड सभागार में शनिवार को 20 सूत्री प्रखंड कार्यान्वयन समिति की बैठक अंकित पांडेय की अध्यक्षता में हुई।

Shahpur 20 Sutri Committee: शाहपुर प्रखंड सभागार में शनिवार को 20 सूत्री प्रखंड कार्यान्वयन समिति की बैठक अंकित पांडेय की अध्यक्षता में हुई।

  • हाइलाइट्स: Shahpur 20 Sutri Committee
    • बैठक में जन समस्याएं दूर करने पर हुई चर्चा

आरा/शाहपुर: भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड बीस सूत्री सह भाजपा नगर अध्यक्ष अंकित पांडेय के द्वारा प्रखंड कार्यान्वयन समिति के सदस्यों के साथ शनिवार को प्रखंड सभागार में एक बैठक की गई। बैठक में जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह 20 सूत्री उपाध्यक्ष हिरालाल गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहें। सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न सामाजिक-आर्थिक विकास कार्यक्रमों के प्रभावी कार्यान्वयन की प्रगति की समीक्षा हेतु सदस्यों ने जल्द बीस सूत्री समिति की आधिकारिक बैठक कराने की मांग रखी।

Shivraji Tola - बारात में नाच के दौरान विवाद में दूल्हे के बड़े भाई को मारा चाकू
Shivraji Tola - बारात में नाच के दौरान विवाद में दूल्हे के बड़े भाई को मारा चाकू

13 साल बाद बनी प्रखंड कार्यान्वयन समिति के सदस्यों को संबोधित करते 20 सूत्री अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने कहा की सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक सहजता से पहुंचे, इसके साथ ही जन समस्याओं को दूर करने एवं शासन में पारदर्शिता और जवाबदेही तय करने हेतु जल्द ही प्रखंड विकास पदाधिकारी से मिलकर 20 सूत्री की आधिकारिक बैठक बुलाई जाएगी।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

बैठक में बीस सूत्री सह भाजपा नगर अध्यक्ष अंकित पांडेय एवं 20 सूत्री उपाध्यक्ष सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष हिरालाल गुप्ता के द्वारा प्रखंड कार्यान्वयन समिति के सभी सदस्यों को अंग वस्त्र फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रखंड कार्यान्वयन समिति के सदस्य ठाकुर प्रसाद, अमरनाथ राय, पंकज तिवारी, दीपक पांडेय, मो. रेयाज अंसारी, लालबूची देवी, भुअर पांडेय, धीरेन्द्र राम, दसरथ पासवान सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहें।

विदित रहें की राज्य सरकार ने प्रदेश के 38 जिलों के सभी 534 प्रखंडों में 20 सूत्री कमेटी (कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति समिति) का गठन कर दिया है। हर समिति में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत 15 सदस्य नामित किए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार 15 सदस्यों में सात जदयू और सात भाजपा के नेता-कार्यकर्ताओं को इसमें जगह मिली है। वहीं, एक सदस्य एनडीए के सहयोगी दलों से हैं। समिति के गठन से राज्य में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। समिति द्वारा राज्य में संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की निगरानी की जाएगी।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular

Don`t copy text!