Tuesday, September 17, 2024
No menu items!
Homeआरा भोजपुरShahpur Newsआरा: अलग-अलग खेल मैदानों में प्रतियोगिता का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने जीते कई...

आरा: अलग-अलग खेल मैदानों में प्रतियोगिता का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने जीते कई पदक

Sports Competition in Ara: बिहार सरकार के खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में अलग-अलग खेल मैदानों में प्रतियोगिता आयोजन किया गया।

Sports Competition in Ara: बिहार सरकार के खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में अलग-अलग खेल मैदानों में प्रतियोगिता आयोजन किया गया।

  • हाइलाइट : Sports Competition in Ara
    • अंडर 14 बालक वर्ग गोला फेंक में सुमित व बालिका वर्ग में काजल प्रथम
    • शाहपुर उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जीते कई पदक
    • सीबीएससी स्कूल पीरो के छात्रों ने गोल्ड समेत कई पदक जीते

Sports Competition in Ara आरा: बिहार सरकार के खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में चल रही पांच दिवसीय जिलास्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को अंडर 14 बालक वर्ग गोला फेंक में सुमित व बालिका वर्ग में काजल को प्रथम स्थान मिला। वहीं अंडर 17 बालक वर्ग में विशाल ने पहला स्थान प्राप्त किया। अलग-अलग खेल मैदानों में इसका आयोजन किया गया।

अंडर 14 गोला फेंक प्रतियोगिता बालक वर्ग में सुमित कुमार सिंह प्लस 2 उच्च विद्यालय अलीपुर ने प्रथम, अंशु कुमार द्वितीय प्लस 2 उच्च विद्यालय छोटा सासाराम, धनवीर कुमार तृतीय स्थान प्लस 2 उच्च विद्यालय जोगता को मिला। अंडर 14 बालिका वर्ग में प्रथम स्थान काजल कुमारी गुरु रामदयाल प्लस 2 उच्च विद्यालय चंदा काजीचक, द्वितीय स्थान खुशी कुमारी उच्च विद्यालय नारायण, तृतीय स्थान रागिनी कुमारी प्लस टू उच्च विद्यालय कडारी को मिला।

अंडर- 17 बालक वर्ग में विशाल सिंह प्रथम केवीएस प्लस टू विद्यालय छोटा सासाराम, द्वितीय आकाश सिंह प्लस टू उच्च विद्यालय मार्शल, तृतीय पवन कुमार उच्च विद्यालय हंसवाड़ीह को मिला। कबड्डी प्रतियोगिता चर्च मैदान पर खेला गया। इसमें अंडर – 14 बालिका वर्ग में फ्युचर एकेडमी गजराज गंज को आर एन डिपीएस ने पराजित किया।

अंडर – 17 वर्ग के लिए सौ मी. दौड प्रतियोगिता का आयोजन महाराजा कॉलेज के मैदान में किया गया। इसका संचालन पीटीआई सह सचिव यशवंत सिंह ने किया। इस दौरान भोजपुर जिला एथलेटिक्स संघ के पंकज कुमार शर्मा, विकास कुमार, कृष्ण कुमार, अविनाश कुमार सिंह समेत कई मौजूद थे।

वहीं कबड्डी का संचालन सचिव मुकेश कुमार सिंह ने किया। जिला कबड्डी संघ के सचिव पवन कुमार के अलावा आशिष कुमार एवं आंनद कुमार थे। वालीबॉल में अंडर – 17 में डीएवी पब्लिक स्कूल धनुपुरा फाइनल में प्रवेश किया। इस अवसर पर अलख निरंजन, आशीष मिश्रा, कृष्ण कुमार सिंह, अटल बिहारी, आंचल गौस्वामी, सुमन कुमारी का योगदान सराहनीय रहा। यह जानकारी जिला खेल पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह ने दी।

Sports Competition in Ara: कराटे में अंजली और माया को गोल्ड, वुशू में गरिमा को गोल्ड

पीरो: सूत्र वीर कुंवर सिंह स्टेडियम आरा में आयोजित पांच दिवसीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में मंगलवार को सीबीएससी स्कूल पीरो के छात्रों ने गोल्ड समेत कई पदक जीत लिये। जिला खेल पदाधिकारी की ओर से सीबीएससी स्कूल के छात्रों को गोल्ड मिलने पर निदेशक संतोष सिंह को पुरस्कृत और सम्मानित किया गया।

अंडर 14 में अंजली, माया, लाली और गरिमा को गोल्ड, अंडर 17 में सुदिती और अंचल को गोल्ड, बालक वर्ग के अंडर 14 में हर्षवद्धन को गोल्ड, रवि को ब्रोनज, हिमांशु को ब्रोनज, अमन को गोल्ड, लक्की को सिल्वर, जयश को सिल्वर, निखित को सिल्वर और निखिल को ब्रोनज मिला। ठीक इसी प्रकार वुशू में अंडर 17 में विंध्याचल को सिल्वर, पवन को ब्रांज, विशाल को सिल्वर, अंकित को ब्रांज एवं छात्राओं में अंचल पाटिल को सिल्वर और गरिमा को गोल्ड मिला।

शाहपुर उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जीते कई पदक

बच्चों के खेल प्रतिभा व बेहतर प्रदर्शन के लिए शाहपुर विधायक ने दी बधाई

शाहपुर: जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शाहपुर स्थित हरि नारायण उच्च विद्यालय के छात्राओं द्वारा अपने प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया गया। प्रतियोगिता के दौरान जीते कई पदक खेलों में छात्र-छात्राओं ने जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। खो-खो, दौड़ तथा बैटमिंटन जैसे खेलो मे छात्र-छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खो-खो के बालिका वर्ग के अंदर 17 में विजेता तथा अंदर-19 में उपविजेता रही।

वही बालक वर्ग अंदर-17 बैटमिंटन में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि 200 मीटर बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर छात्र अभिषेक कुमार, 100 मीटर बालिका वर्ग में छात्रा प्रिया कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही 200 मीटर बालिका वर्ग में छात्रा शैलपुत्री व तृतीय स्थान पर छात्रा पूर्णिमा कुमारी रही। खो-खो अंदर-17 की विजेता टीम की कप्तान सुष्मिता कुमारी व अंदर-19 वर्ग उपविजेता टीम की कप्तान छात्रा प्रिया कुमारी रही। जबकि बैटमिंटन अंदर-17 के कप्तान छात्र शाश्वत कुमार रहे।इसके साथ हीसाथ ही साथ कई ऐसी छात्राएं भी हैं जिन्हें जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के बेहतर प्रदर्शन के बाद राजा स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।

प्रतियोगिता में अपने प्रतिभा को प्रदर्शित करने वाले छात्र-छात्राओं का स्कूल पहुंचने पर भव्य स्वागत प्रभारी प्राचार्य विष्णु शंकर सिंह का नेतृत्व में शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं द्वारा की गई। जिला खेल पदाधिकारी संजीव कुमार द्वारा छात्राओं के खेल प्रतिभा को सराहनीय बताया गया। छात्र-छात्राओं के बेहतर खेल प्रदर्शन को लेकर कई लोगों द्वारा बधाई भी दी गई। विधायक राहुल तिवारी ने कहा कि यह बच्चों की खेल प्रतिभा की जीत है। जिन्हें संवार कर आगे बढ़ाने की कोशिश की जाएगी। बधाई देने वालो में खेल प्रेमी उमेश चंद्र पांडे, खेल शिक्षिका कुमारी सुमन, शिक्षक अनिल दुबे, राजेश कुमार, संतोष कुमार, चंद्रशेखर पांडे, मो.चांद आलम,नरेंद्र कुमार व अनिल पांडे शामिल हैं।

- Advertisment -
Rajneesh Tripathi
Rajneesh Tripathi-

Most Popular