Thursday, April 24, 2025
No menu items!
HomeNewsबिहारभोजपुर में विद्युत करंट से छात्र की मौत-सडक जाम

भोजपुर में विद्युत करंट से छात्र की मौत-सडक जाम

कृष्णगढ थाना क्षेत्र के सरैया के समीप घटी घटना

अन्य खबरें देखें- फेसबुक पेज (खबरें आपकी)

आरा। भोजपुर जिले के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के सरैंया बाजार में रविवार को विद्युत करंट लगने के कारण एक छात्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी है। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों एवं परिजनों ने शव के साथ टायर जलाकर आरा-सरैंया मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।

लोगो ने विधुत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए 10 लाख रुपये मुआवजे की मांग की। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना इंचार्ज विजय कुमार पांडेय घटना स्थल पर कैम्प करते हुए मौजूद थे। मृतक स्थानीय गांव निवासी नन्दजी साह का 12 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार है।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र में घेघटा गाव स्थित उत्क्रमित मवि में वर्ग छठा का छात्र था। वह अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दरम्यान बिजली के पोल के सम्पर्क में आ गया था। उक्त पोल में विधुत करंट आ रहा था। करंट लगने के बाद छात्र की हालत गंभीर हो गयी। आनन-फानन में परिजन उसे सदर अस्पताल ले आए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। रोड जाम के दौरान अंचलाधिकारी आलोक दिव्या, मुफस्सिल थाना के एसआई, पंचायत के मुखिया एवं जदयू नेता विश्वनाथ सिंह मौजूद रहें।

Fire-on-the-road.jpg
Fire-on-the-road.jpg

जिला जज ने जमीरा स्थित गांधी कुष्ठ आश्रम का किया दौरा

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular