Homeबिहारआरा भोजपुरअज्ञात वाहन की चपेट में आने से राज मिस्त्री की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से राज मिस्त्री की मौत

teghara bihiya आरा : भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया चौरस्ता के समीप आज शुक्रवार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक राज मिस्त्री की मौत हो गई। इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही।

jay kumar

teghara bihiya – बिहिया थाना क्षेत्र बिहिया चौरस्ता के समीप आज शुक्रवार की सुबह घटी घटना

जानकारी के अनुसार मृतक बिहिया थाना क्षेत्र के तेघरा (teghara) गांव निवासी 60 वर्षीय मोहन नोनिया है। वे पेशे से राज मिस्त्री थे। वे हर रोज की तरह आज सुबह भी राज मिस्त्री का काम करने के लिये जगदीशपुर की ओर जा रहे थे। इसी बीच बिहिया चौरस्ता के समीप विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी। इससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान तोड़ा दम

उन्हें इलाज के लिए बिहिया पीएचसी से आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पटना रेफर कर दिया गया था। लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद मृतक के घर में हाहाकार मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular