Homeबिहारआरा भोजपुरआरा में पीडीएस दुकानदार की बाइक चोरी, सीसीटीवी में तस्वीर कैद

आरा में पीडीएस दुकानदार की बाइक चोरी, सीसीटीवी में तस्वीर कैद

Ara आरा शहर में बाइक चोरी की घटनायें बढ़ती जा रही है। शहर का कोई भी इलाका इस घटना से अछूता नहीं रह गया है। अब तो पलक झपकते ही चोर बाइक उड़ा ले रहे हैं। शहर के डीएम आवास के समीप से एक बाइक चोरी कर ली गयी है।

jay kumar

चोरी गयी बाइक पीडीएस दुकानदार विमलेश सिंह की है। मूल रूप से बड़हरा के बलुआ गांव के रहने वाले विमलेश सिंह चार साल से Ara डीएम आवास के समीप किराये के मकान में रहते हैं। इसे लेकर नवादा थाना में प्राथमिकी करायी गयी है।

Ara – बाइक कि डिक्की मे रखे थे पॉस मशीन और स्टॉक पंजी

उसमें कहा गया है कि 31 जनवरी की दोपहर मे वह किरासन का उठाव कराने के बाद डेरा पर आये थे। गेट पर बाइक खड़ी कर वह घर में चले गये। तभी चोर उनकी बाइक ले भागा। बाइक कि डिक्की मे पॉस मशीन और किरासन का स्टॉक पंजी भी है। बाइक के साथ पॉस मशीन और स्टॉक पंजी भी चोरी चली गयी।

हालांकि चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। उसमें एक युवक को बाइक ले जाते देखा जा रहा है। पुलिस अब उस फुटेज के आधार पर चोर की पहचान और धरपकड़ में जुटी है।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular