Homeआरा भोजपुरशाहपुरशाहपुर में विद्यालय गंगा नदी में विलीन, स्थानीय प्रशासन ने मतदान केंद्र...

शाहपुर में विद्यालय गंगा नदी में विलीन, स्थानीय प्रशासन ने मतदान केंद्र शिफ्ट का प्रस्ताव आयोग को भेजा

Jawainia School – जवइनिया प्लस टू विद्यालय में पहले तीन मतदान केंद्र हुआ करते थे, लेकिन इस बार गंगानदी के कटाव में पूरा का पूरा विद्यालय ही गंगानदी के कटाव में विलीन हो गया है।

jay kumar
  • हाइलाइट: Jawainia School
  • जवइनिया प्लस टू विद्यालय के मतदान केंद्र संख्या 20, 21 व 22 को शिफ्ट करने का प्रस्ताव
  • स्थानीय प्रशासन ने मतदान केंद्रों को भुसहूला प्राथमिक विद्यालय में शिफ्ट करने का भेजा प्रस्ताव

आरा। गंगानदी में आए प्रलयकारी बाढ़ एवं कटाव के कारण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर प्रखंड के जवइनिया गांव के मतदान केंद्रों को शिफ्ट करने का प्रस्ताव आयोग को भेजा गया है। क्योंकि कटाव के कारण जवइनिया प्लस टू विद्यालय गंगा नदी में विलीन हो चुका है। इस विद्यालय के मतदान केंद्र संख्या 20, 21 व 22 को पास के गांव भुसहूला प्राथमिक विद्यालय में शिफ्ट करने के लिए प्रशासन द्वारा प्रस्ताव भेजा गया है।

जवइनिया प्लस टू विद्यालय में पहले तीन मतदान केंद्र हुआ करते थे, लेकिन इस बार गंगानदी के कटाव में पूरा का पूरा विद्यालय ही गंगानदी के कटाव में विलीन हो गया है। इस स्थिति ने मतदान केंद्र को लेकर एक गंभीर समस्या उत्पन्न कर दी है। स्थानीय प्रशासन ने इस समस्या का समाधान निकालने के लिए नजदीक के भुसहूला प्राथमिक विद्यालय में तीनों मतदान केंद्रों को शिफ्ट करने का प्रस्ताव भेजा है। ताकि मतदान प्रक्रिया में कोई रुकावट न आए और गांव के लोग आसानी से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

इधर, जवइनिया गांव के वार्ड संख्या चार व पांच के करीब तीन सौ घरों के हजारों लोग दामोदरपुर बांध पर विस्थापित होकर शरण लिए हुए हैं। यह स्थिति अत्यंत चिंताजनक है, क्योंकि इन लोगों का घरबार गंगानदी के कटाव में विलीन हो चुका है। इन विस्थापित परिवारों में से बहुत सारे अपने नाते रिश्तेदारों व अन्यत्र रह रहे हैं, जिससे उनकी स्थिति और भी कठिन हो गई है।

डीसीएलआर जगदीशपुर अमरेंद्र कुमार ने बताया कि जवइनिया प्लस टू विद्यालय के मतदान केंद्रों को प्राथमिक विद्यालय भुसहूला में शिफ्ट करने का प्रस्ताव भेजा गया है। इस प्रस्ताव का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी मतदाता बिना किसी परेशानी के मतदान कर सकें।

Bijay singh

Most Popular