Homeबिहारआरारामनगर में बड़ी चोरी, लाखों की संपत्ति ले उड़े चोर

रामनगर में बड़ी चोरी, लाखों की संपत्ति ले उड़े चोर

Ramnagar: आरा में चोरी की बड़ी वारदात: लाखों की संपत्ति लेकर फरार हुए चोर, आस-पास के घरों को भी बाहर से किया बंद

jay kumar
  • हाइलाइट: Ramnagar
    • इलाज कराने हैदराबाद गया था परिवार, चोर ले उड़े लाखों की संपत्ति
    • नवादा थाना क्षेत्र के रामनगर मोहल्ले की रविवार की रात की घटना
    • घर का ताला तोड़कर तीन लाख नगदी समेत लाखों के जेवरात ले भागे चोर
    • प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन और चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस

आरा। नवादा थाना क्षेत्र के रामनगर मोहल्ले स्थित एक घर में चोरी की बड़ी घटना हुई है। बदमाश बंद पड़े घर से नगदी और सोने के आभूषण सहित लाखों की संपत्ति उड़ा ले गये। यह घटना उस समय हुई जब घर के मालिक इलाज के लिए शहर से बाहर गए हुए थे। चोरों ने चोरी को अंजाम देने से पहले आस-पास के कई घरों को बाहर से बंद कर दिया था।

यह घटना रामनगर मोहल्ले में रेलवे लाइन के समीप स्थित सरोज सिंह के मकान में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात को हुई। सरोज सिंह, जो आयर थाना क्षेत्र के बलिगांव निवासी राजेंद्र सिंह के पुत्र हैं और रामनगर में काफी समय से अपना मकान बनाकर रहते हैं, वर्तमान में अपनी पत्नी के साथ इलाज कराने हैदराबाद गए हुए हैं। वे ज़मीन के कारोबार से भी जुड़े हुए बताए जाते हैं।

इस संबंध में सरोज सिंह के ससुर दीपक कुमार सिंह, जो मूल रूप से नालंदा निवासी हैं और रामनगर मोहल्ले में ही रहते हैं, ने नवादा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के अनुसार, बदमाशों ने 11-12 जनवरी की रात को सरोज सिंह के बंद घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। उन्होंने घर में रखी तीन लाख रुपए की नगदी के साथ-साथ सोने-चांदी के बहुमूल्य आभूषणों को भी चुरा लिया।

चोरी हुए आभूषणों में एक सोने का हार, तीन चेन, एक झुमका, एक नथिया, सात अंगूठी और चार सेट पायल शामिल हैं। इन आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 21 लाख रुपए बताई गई है। इधर, पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है।

Bijay singh
ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular