Homeबिहारआरा भोजपुरछिनेगांव के टोला से हथियार एवं कारतूस के साथ सगे भाई गिरफ्तार

छिनेगांव के टोला से हथियार एवं कारतूस के साथ सगे भाई गिरफ्तार

Chhinegaon Tola: सिन्हा थाना पुलिस द्वारा हथियार एवं कारतूस के साथ सगे भाइयों को गिरफ्तार किया गया। उनकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के छिनेगांव के टोला से शुक्रवार की शाम की।

jay kumar
  • हाइलाइट:
    • हथियार एवं कारतूस के साथ सगे भाई गिरफ्तार

Chhinegaon Tola: सिन्हा थाना पुलिस द्वारा हथियार एवं कारतूस के साथ सगे भाइयों को गिरफ्तार किया गया। उनकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के छिनेगांव के टोला से शुक्रवार की शाम की। तलाशी के दौरान पुलिस उनके पास एक देशी कट्टा एवं एक कारतूस बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में सिन्हा थाना क्षेत्र के छिनेगांव के टोला निवासी स्व. जगलाल यादव के पुत्र सुमन यादव एवं विनोद यादव शामिल है।

इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज ने दी, उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी की छिनेगांव के टोला में दो व्यक्ति अवैध हथियार लेकर घूम रहे हैं। सूचना के सत्यापन उपरांत पुलिस वहां पहुंची और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास एक देशी कट्टा एवं एक कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular