Sunday, April 28, 2024
No menu items!
Homeअन्यचर्चित खबरशराब के धंधे में शामिल क्रॉस मोबाइल का जवान गिरफ्तार,एक तस्कर भी...

शराब के धंधे में शामिल क्रॉस मोबाइल का जवान गिरफ्तार,एक तस्कर भी पकड़ाया

आरा शहर की घटना

पुलिस लाइन स्थित जवान के आवास से 90 हजार रुपये व मोबाइल जब्त

जवान सहित तीन तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी, दो भजे गये जेल

शराब की खेप पहुंचाने और केस में फंसने से बचाने के नाम पर पैसे ऐंठता था जवान

जब्त मोबाइल से जवान व तस्‌करों की सांठ-गांठ का हुआ खुलासा

बिहार आरा। शहर में पुलिस जवान की मिलीभगत से शराब का कारोबार किया जा रहा था। रविवार को नवादा थाना की पुलिस ने इसका खुलासा किया। धंधे में लिप्त पुलिस के एक जवान सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जवान के आवास से 90 हजार रुपये भी बरामद किये गये हैं। उसके पास से दोनों मोबाइल भी जब्त कर लिये गये हैं। जब्त मोबाइल की जांच से जवान व दोनों तस्करों के सांठगांठ के सबूत मिले हैं।

गिरफ्तार जवान मुंगेर जिला का रहने वाला अजीत कुमार सिंह है। वह फिलहाल आरा में क्रॉस मोबाइल के रूप में प्रतिनियुक्त था। उस पर शराब की खेप पहुंचाने में मदद करने व केस में फंसने से बचाने के नाम पर तस्करों से पैसे की वसूली करने का आरोप है। वहीं गिरफ्तार तस्कर उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बकरी गांव का सन्नी उर्फ सोनू है। इस मामले में जवान, सन्नी उर्फ सोनू व शहर के रेलवे कॉलोनी स्थित झोपड़ पट्टी के रहने सरोज कुमार उर्फ सरोज प्रसाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इनमें सोनू व सरोज के खिलाफ पूर्व से भी शराब के मामले दर्ज हैं। सरोज फिलहाल फरार चल रहा है।

BREAKING NEWS
BREAKING NEWS
BREAKING NEWS
BREAKING NEWS

बाहर से आने वाले सभी को निगरानी में रखा जाएगा

जानकारी के अनुसार एसपी सुशील कुमार को जवान अजीत कुमार सिंह के बारे में शिकायत मिली थी। उनके आदेश पर नवादा थानाध्यक्ष संजीव कुमार और डीआईयू टीम मामले की जांच में जुटी थी। मोबाइल सर्विलांस और तकनीकी जांच में ठोस साक्ष्य मिलने पर थानाध्यक्ष द्वारा जवान अजीत कुमार सिंह को शहर के त्रिभुवानी कोठी के पास संपर्क कर मोबाइल की जांच की गयी।

उसमें जवान व दोनों तस्करों के बीच बात होने की जानकारी मिली। उसके बाद उक्त जवान को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस लाइन उसके आवास से 90 हजार रुपये बरामद किये गये। साथ ही सन्नी उर्फ सोनू को भी गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया गया। वहीं जवान को बर्खास्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।

- Advertisment -
Vikas singh
Vikas singh
sambhavna
aman singh

Most Popular

Don`t copy text!