HomeNewsअज्ञात बुजुर्ग का शव बरामद - सनसनी

अज्ञात बुजुर्ग का शव बरामद – सनसनी

  • आयर थाना क्षेत्र के इसाढ़ी के समीप बरामद हुआ शव
  • बीमारी से मौत होने की जताई जा रही आशंका
  • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

आरा। भोजपुर जिले के आयर थाना क्षेत्र के इसाढ़ी के समीप शनिवार की दोपहर एक अज्ञात 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव बरामद हुआ। शव मिलते ही आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। इधर, सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

बीमारी से मौत होने की जताई जा रही आशंका

पुलिस के अनुसार बुजुर्ग कमजोर था। ऐसी संभावना वयक्त की जा रही है कि उसकी मौत बीमारी से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा। खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

भोजपुर जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या पहुंची 637

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular