Homeमनोरंजनकलापंडित जसराज के नाम पर ब्रह्मांड में है एक प्लैनेट-बक्शी विकास

पंडित जसराज के नाम पर ब्रह्मांड में है एक प्लैनेट-बक्शी विकास

शास्त्रीय संगीत जगत के कलाकारों ने पद्मविभूषण पंडित जसराज को दी श्रद्धांजलि

jay kumar

आरा: शास्त्रीय संगीत जगत के कलाकारों ने पद्मविभूषण पंडित जसराज को श्रद्धांजलि दी। ऑनलाइन श्रद्धांजलि सभा में आकाशवाणी और दूरदर्शन की चर्चित गायिका विदुषी मोहिनी देवी ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि शास्त्रीय संगीत के एक युग का अंत हो गया। संगीत के रसराज पंडित जसराज अद्वितीय कलाकार थे। पूरे विश्व में पंडित जसराज ने शास्त्रीय संगीत को सम्मान दिलवाया।

IPS हरकिशोर राय भोजपुर के नए एसपी बनाए गए

वरिष्ठ तबला वादक कामेश्वर सिंह ने कहा कि 1950 के दशक में आरा के संगीत सम्मेलन में पंडित जसराज ने अपने स्वरो से सबको मुरीद बना लिया। पंडित जसराज का निधन शास्त्रीय संगीत के लिए अपूरणीय क्षति है।

कथक गुरू बक्शी विकास ने कहा कि सातों महाद्वीप में पंडित जसराज गायन प्रस्तुत करने वाले पहले भारतीय गायक हुऐ। इस सृष्टि में अमेरिका और नासा के द्वारा 13 साल पहले खोज किए गए एक प्लैनेट का नाम पंडित जसराज रखा गया। अपनी उपलब्धियों के बदौलत पंडित जी ने भारत का मान बढ़ाया। पंडित जसराज के गायन में सच्चे स्वरो की अनुभूति होती थी।

पंडित जी के निधन से शास्त्रीय संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ रही है। ऑनलाइन शोक सभा में विदुषी बिमला देवी, अरुण सहाय, शिवनंदन प्रसाद श्रीवास्तव, अमित कुमार, सोनम कुमारी, राजा कुमार समेत शास्त्रीय संगीत जगत के कई गणमान्य लोग सम्मिलित हुए।

कार सवार चांदी तस्करों को छोड़ने के आरोप में धिरे दोनों जमादार सस्पेंड

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular