Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजSUMIT SINGH: मौत मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज

SUMIT SINGH: मौत मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज

आरा। भोजपुर के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के दक्षिण एकौना गांव निवासी युवक (SUMIT SINGH) की गोली से मौत के मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। मृत युवक के पिता विनोद सिंह के फर्दबयान पर दर्ज एफआईआर में अज्ञात लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया गया है।

jay kumar

फेसबुक लाइव वायरल युवक की मौत के मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज

छात्र राष्ट्रीय जनता दल का एक शिष्टमंडल आरा सदर विधायक मो. नवाज आलम उर्फ अनवर आलम से मिला

प्राथमिकी में कहा गया है कि उनका पुत्र सुमित सिंह (SUMIT SINGH) ने रविवार को अपने कुछ साथी के संग मीट खरीदी थी। आरा के किसी होटल में मीट बनी थी। इसके बाद सभी ने साथ खाया- पिया। इसी क्रम में अज्ञात लोगों ने उसे गोली मार दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बता दें कि उदवंतनगर के दक्षिण एकौना गांव के समीप रविवार की शाम एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई थी। मृत युवक दक्षिण एकौना गांव निवासी विनोद सिंह का पुत्र सुमित सिंह (SUMIT SINGH) है। युवक की मौत के बाद उसका एक फेसबुक लाइव वायरल हुआ था।

आरा में मांगों को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों ने सिविल सर्जन का किया घेराव

Bijay singh
ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular