Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजकिताब लेने गयी किशोरी के साथ गैंग रेप, वीडियो बना किया वायरल

किताब लेने गयी किशोरी के साथ गैंग रेप, वीडियो बना किया वायरल

आरा। भोजपुर जिले में किताब लेकर मौसी के घर से लेकर लौट रही एक किशोरी के साथ गैंग रेप (Gang rape) की घटना सामने आयी है। उसका वीडियो (video) भी वायरल कर दिया गया। घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कंवरा पावर ग्रिड के  समीप 19 अगस्त की दोपहर की है।

Gang rape video – जगदीशपुर थाना के कंवरा पावर ग्रिड के पास की घटना

  • आरा एससी/एसटी थाने में किशोरी ने दिया आवेदन, जांच में जुटी पुलिस
  • कंवरा गांव के ही चार लड़कों पर लगा रेप करने का आरोप 

वीडियो वायरल होने के बाद गुरुवार को किशोरी द्वारा आरा एससी-एसटी थाने में आवेदन दिया गया है। उसमें कंवरा गांव के ही चार युवकों पर (Gang rape) घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया गया है। किशोरी गजराजगंज ओपी क्षेत्र के रहने वाली है।

मौसी के घर कंवरा गांव से किताब लेकर लौट रही थी किशोरी

वर्तमान विधायक राहुल तिवारी, राजद नेता हीरा ओझा एवं धनन्जय कुमार की उम्मीदवारी की चर्चा

आवेदन के अनुसार किशोरी 19 अगस्त को किताब लेने जगदीशपुर के कंवरा गांव स्थित अपने मौसी के घर गयी थी। दोपहर में किताब लेकर लौट रही थी। इस बीच कंवरा पावर ग्रिड के समीप चार युवकों ने उसे पकड़ लिया। उसके बाद झाड़ी में लेकर गये और बारी-बारी से चारों ने उसके साथ (Gang rape) रेप किया।

इस दौरान घटना का वीडियो (video) भी बना लिया। साथ ही धमकी दी गयी कि किसी को घटना की जानकारी दी, तो वीडियो वायरल कर दिया जायेगा। इससे डर कर उसने किसी को (Gang rape) सूचना नहीं दी।

इसके बावजूद वीडियो वायरल कर दिया गया। गांव के ही कुछ लोगों को वीडियो मिला तो घटना की जानकारी हुई। उसके बाद किशोरी थाने पहुंची और आवेदन दिया। पुलिस मामले की छानबीन और आरोपितों की खोज में जुट गयी है।

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular