Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजहथियार छीनने के विवाद में की गयी विकास पासवान की हत्या

हथियार छीनने के विवाद में की गयी विकास पासवान की हत्या

  • गौराडीह हत्याकांड का खुलासाः Gouradih murder
  • हत्या का वांटेड पूर्व मुखिया गिरफ्तार, मृत युवक की बाइक भी बरामद
  • पूर्व मुखिया व मृत युवक की थी दोस्ती, साथ मिल करते थे अपराध
  • चाकूओं से गोदकर की गयी थी युवक की बेरहमी से हत्या

आरा। भोजपुर के तरारी इलाके में चरपोखरी थाना क्षेत्र के करनौल-चांदी गांव निवासी युवक विकास पासवान की हत्या (Gouradih murder) का पुलिस ने खुलासा कर दिया। हथियार छीनने के विवाद में चाकूओं से गोदकर बेरहमी से उसका कत्ल कर दिया गया था।

Bijay singh

हत्या के मुख्य आरोपित तरारी के भकुरा पंचायत के पूर्व मुखिया को भी दबोच लिया गया है। वह भकुरा गांव निवासी रविशंकर पांडेय उर्फ नाटा पांडेय है। उसने हत्या करने की बात भी स्वीकार कर ली है। उसकी निशानदेही पर रोहतास के बिक्रमंगज से मृत युवक की बाइक बरामद कर ली गयी है। पूर्व मुखिया हिस्ट्रीशीटर रहा है।

Gouradih murder – 31 अगस्त की रात तरारी थाना के गौराडीह के पास मिला था शव

एसपी हर किशोर राय ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 31 अगस्त की रात गौराडीह (Gouradih murder) गांव के पास से हत्या कर फेंका गया एक शव मिला था। उसकी पहचान व छानबीन करने के लिये पीरो एसडीपीओ अशोक कुमार आजाद के नेतृतव में टीम का गठन किया गया था।

मृतक की पहचान होने के बाद हत्या में पूर्व मुखिया रविशंकर पांडेय उर्फ नाटा पांडेय का नाम सामने आया। उसके आधार पर टीम ने उसको गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने विकास पासवान की हत्या की बात स्वीकार कर ली। उन्होंने घटना में शामिल अपने तीन अन्य साथियों के नाम भी बताया है। उन तीनों की धरपकड़ के लिये छापेमारी की जा रही है।

पहले की गयी रेकी और फिर साजिश के तहत कर दी गयी हत्या

वर्तमान विधायक राहुल तिवारी, राजद नेता हीरा ओझा एवं धनन्जय कुमार की उम्मीदवारी की चर्चा

(Gouradih murder) आरा। एसपी ने बताया कि भकुरा गांव निवासी पूर्व मुखिया नाटा पांडेय द्वारा द्वारा एक साजिश के तहत विकास पासवान की हत्या की गयी है। पहले उसकी रेकी की गयी और उसके बाद चाकूओं से गोद कर कत्ल कर दिया गया।

एसपी ने बताया कि चरपोखरी थाना क्षेत्र के करनौल चांदी गांव निवासी विकास पासवान और पूर्व मुखिया नाटा पांडेय दोस्त थे। दोनों पहले साथ में मिलकर अपराध करते थे। इस बीच सामान के बंटवारे को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। बाद में हथियार और गोली छीनने के विवाद में विकास ने तीन लोगों के साथ मिलकर विकास पासवान की हत्या कर दी। 

पूर्व मुखिया नाटा पर पहले से दर्ज हैं 14 मामले

आरा। एसपी के अनुसार तरारी के भकुरा गांव निवासी रविशंकर पांडेय उर्फ नाटा का पहले से ही आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर हत्या, आर्म्स एक्ट, रेप, लूट और उत्पाद अधिनियम सहित 14 मामले दर्ज हैं। सभी मामले तरारी थाने में हैं।

jay kumar
ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular