Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजछात्रा से गैंग रेप का तीसरा आरोपित गिरफ्तार

छात्रा से गैंग रेप का तीसरा आरोपित गिरफ्तार

  • हाइलाइट: Arrah gangrape
  • एसपी हर किशोर राय ने की पुष्टि
  • अगस्त माह में जगदीशपुर के एक गांव में छात्रा से हुआ था गैंगरेप

आरा। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में छात्रा के साथ गैंगरेप के एक आरोपी को पुलिस ने मंगलवार की रात्रि दबोच लिया। एसपी हर किशोर राय ने बताया कि उसकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र से ही की गई है। गिरफ्तार आरोपित जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कौंरा गांव निवासी शंकर पाल का पुत्र सुनील पाल उर्फ धर्मेंद्र पाल है।

jay kumar

Arrah gangrape – आरोपित की जगदीशपुर थाना क्षेत्र से हुई गिरफ्तारी

उन्होंने बताया कि इस (gangrape) मामले में तीन आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है। एक आरोपी अभी भी फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। बता दें कि अगस्त माह में मौसी के घर कौंरा से किताब लेकर घर लौट रही नौंवी की एक छात्रा के साथ गैंगरेप किया गया था। उसका वीडियो भी वायरल कर दिया गया था।

आरा में बर्थडे पार्टी से लौट रहे तीन दोस्तों को बदमाशों ने मारी गोली, एक की मौत

चार आरोपितो के विरुद्ध दर्ज हुई थी प्राथमिकी

वीडियो वायरल होने के बाद शुक्रवार को (Arrah) आरा एससी-एसटी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी। उसमें कौंरा गांव के ही चार युवकों को आरोपित किया गया है। मंगलवार को ही पुलिस ने गैंगरेप (gangrape) के आरोपित कौरा गांव के रहने वाला मनीष सिंह उर्फ मिंटू सिंह को गिरफ्तार कर लिया था।

Bijay singh
ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular