HomeNewsआरा में महिला मरीज के पेट से निकाला गया 20 किलो का...

आरा में महिला मरीज के पेट से निकाला गया 20 किलो का ट्यूमर

डॉ. विकास सिंह ने ऑपरेशन कर निकाला (20 kg tumor) ट्यूमर

शहर के बाबू बाजार स्थित निजी क्लीनिक में चल रहा इलाज

आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी क्लिनिक में गुरुवार को एक महिला मरीज के पेट से करीब 20 किलो का ट्यूमर (20 kg tumor) निकाला गया। सर्जन डॉ. विकास सिंह ने ऑपरेशन कर महिला मरीज के पेट से ट्यूमर को निकाला।

jay kumar

उन्होंने बताया कि महिला शहर के नवादा थाना अंतर्गत जवाहर टोला निवासी फूलन मियां की पत्नी असगरी खातून है। वह पिछले पांच-छह वर्षो से पेट दर्द से परेशान रहती थी। काफी दिनों से उसने इधर-उधर इलाज भी कराया। लेकिन कुछ राहत नहीं मिला। तब वह इलाज के लिए मेरे क्लिनिक पर पहुंची।

बिहार में संभल कर रहें, चुनाव भी है और कोरोना भी

सर्जन डॉ. विकास सिंह ने बताया अल्ट्रासाउंड में उसके पेट में बडा ट्यूमर होने का पता चला। इसके बाद महिला को ऑपरेशन की सलाह दी गई। आज सुबह महिला मरीज का सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर करीब 20 किलो का ट्यूमर (20 kg tumor) निकाला गया। चिकित्सक सर्जन डॉ. विकास सिंह ने बताया कि मरीज की हालत स्थिर है। ऑपरेशन के दौरान सहयोगी में शशि समेत अन्य स्टाफ मौजूद थे।

शाहपुर में कॉलेज से पढ़ाई कर लौट रही छात्रा पर गिरा ठनका घटनास्थल पर ही मौत

आरा पूर्वी गुमटी (Ara Eastern Gumti) पार करना वाहनों के लिये काफी मुश्किल होगा

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular