Homeखेलक्रिकेटभोजपुर ने अरवल को आठ विकेट से किया पराजित

भोजपुर ने अरवल को आठ विकेट से किया पराजित

Bhojpur Arwal – अभ्यास मैच में भोजपुर ने अरवल को हराया

शाहाबाद जोन 20-20 क्रिकेट मैच के लिए तैयारी पूरी

Bhojpur Arwal आरा। भोजपुर क्रिकेट संघ एवं बिहार क्रिकेट संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शाहाबाद जोन 20-20 क्रिकेट मैच के लिए भोजपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा पूरी तैयारी कर लिया गया है। टूर्नामेंट 10 दिसम्बर को सुबह महाराजा कालेज के खेल मैदान पर खेला जाएगा। इस बीच आज एक अभ्यास मैच भोजपुर बनाम अरवल के बीच खेला गया।

jay kumar

टास जीतकर अरवल के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवर के मैच में अरवल की टीम 10 विकेट पर 104 रनों का लक्ष्य भोजपुर के समक्ष रखा। अरवल की ओर से बल्लेबाजी करते हुए वेदांत ने 21 रन, राहुल कुमार ने ‌21 रन, सुमित ने 13 रनों का योगदान दिया। भोजपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए रितेश पाण्डेय ने तीन ओवर में 6 रन देकर दो विकेट, राहुल कुमार, अरुण कुमार, बिट्टू भारती, कुमार विक्रम ने एक-एक विकेट प्राप्त किया जवाब में उतरी भोजपुर ने दो विकेट खोकर कर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया।

भोजपुर की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अंकित राज ने 36 रन, कप्तान वरुण राज ने 42 रन संतोष ने नाबाद 21 रनों का योगदान दिया। अरवल की ओर से गेंदबाजी करते हुए शाहीन अकबर ने 18 रन देकर एक विकेट, जितेंद्र ने 3 रन देकर एक विकेट प्राप्त किया। इस प्रकार भोजपुर ने अभ्यास मैच आठ विकेट से जीत हासिल किया। गुरुवार को मैच के आयोजन के लिए पूरी तैयारियां हो गई है। गुरुवार का पहला मैच औरंगाबाद बनाम कैमूर के बीच खेला जाएगा। दुसरा मैच भोजपुर बनाम रोहतास के बीच महाराजा कॉलेज खेल मैदान पर खेला जाएगा। आशय की जानकारी भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने दी।

एक फूल दो माली वाली प्रेम कहानी में मारा गया बालू कारोबारी

Bhojpur-पुलिस कंट्रोल रूम के तीन नंबरों पर करें कॉल, तुरंत मिलेगी मदद

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular