HomeNewsक्राइमभोजपुर में आठ साल की बच्ची की गला रेत कर हत्या

भोजपुर में आठ साल की बच्ची की गला रेत कर हत्या

bagahi bhojpur -बिहिया थाना क्षेत्र के बगही गांव की घटना

हत्या से पहले रेप की भी आशंका, आरोपित गिरफ्तार

खबरे आपकी bagahi bhojpur आरा: भोजपुर के बिहिया थाना क्षेत्र के बगही गांव में एक बच्ची की गला रेत कर हत्या कर दी गयी। हत्या से पहले बच्ची के साथ रेप की भी आशंका जतायी जा रही है। बच्ची का शव शुक्रवार की सुबह बागीचे से बरामद किया गया। इस मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृत बच्ची अपने ननिहाल में रहती थी। आरोपित युवक भी उसका रिश्तेदार बताया जा रहा है।

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गयी है। इधर, सुबह होते ही बच्ची की हत्या की खबर से गांव में सनसनी मच गयी।

बताया जाता है कि आरोपित युवक गुरुवार की शाम ही उसे बहला-फुसलाकर ले गया था। उसके बाद गलत काम कर उसकी गला रेत हत्या कर दी। इधर, शाम से गायब बच्ची के घर वालों ने काफी खोजबीन लकिन कहीं पता नहीं चल सका था। आज सुबह बगही मठिया स्थान के बगल में बड़की गाछी से शव बरामद किया गया। उसके बाद लोगों ने आरोपित को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

आरा जेल के एक बंदी की बातचीत के ऑडियो में कही जा रही हत्या की बात

स्वतंत्रता संग्राम और वीर कुंवर सिंह के वीरता का गवाह है गंगानदी का शिवपुर घाट

खिलाड़ी के परिवार को प्रतिमाह 12सौ रुपये की मदद का दिया भरोसा

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular