Homeराजनीतसंगठन की मजबूती के लिए कई पहलू पर कार्य करेगा जदयू

संगठन की मजबूती के लिए कई पहलू पर कार्य करेगा जदयू

JDU- सरकार के कार्यक्रमो को जन-जन तक पहुंचाने को चलेगा अभियान: राजीव रंजन सिन्हा

खबरे आपकी JDU आरा: जिला जदयू के द्वारा शहर के एक होटल में प्रेस वार्ता कर संगठन की मजबूती पर संवाददाताओं से चर्चा कर जानकारी दिया गया। प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते जिला मुख्य प्रवक्ता राजीव रंजन सिन्हा ने कहा कि जदयू के विचार धारा और सरकार के कार्यो को आम जन तक पहुंचाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। प्रत्येक प्रखण्ड में इसके लिए कार्यक्रम किया जाएगा। सरकार के लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जन तक नही पहुंच पा रही, जिसके कारण लोग उसका लाभ नही उठा पा रहे है।

jay kumar

कार्यकर्ताओ की समस्या के समाधान करने की हर सम्भव होगी प्रयास: संजय सिंह

JDU जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने संगठन की मजबूती पर विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सरकार के नीति एवं शीर्ष नेतृत्व द्वारा मिले निर्देश के अनुरूप सामाजिक सद्भाव एवं सामाजिक संरचना का ख्याल रखते हुए संगठन का विस्तार किया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बताए गए रास्तों पर चलकर संगठन को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा, उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ना किसी दोषी को बचाती है और ना ही किसी निर्दोष को फंसाती है। संगठन के विस्तार को लेकर कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श करने हेतु अगामी 8 फरवरी को बैठक भी रखी गई है। जिसमें इसकी चर्चा की जाएगी।

खिलाड़ी के परिवार को प्रतिमाह 12सौ रुपये की मदद का दिया भरोसा

संगठन की मजबूती के लिए कई पहलू पर कार्य करेगा जदयू

JDU पूर्व विधायक प्रभुनाथ राम ने कहा कि वर्तमान समय में संगठन मजबूत हाथों में है। संगठन में युवाओं, किसानों और महिलाओं को तरजीह दी जाएगी। JDU संगठन मजबूती हेतु किए जा रहे प्रयासों को शीर्ष नेतृत्व लगातार इसकी समीक्षा भी कर रही है। अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में निर्मल सिंह सिकरवार, राजीव रंजन श्रीवास्तव, भीम पटेल, पप्पू चौबे, मृत्युंजय भारद्वाज, सुनील पाठक, जितेंद्र राम, अवधेश राम, रामधनी भारती, अभय विश्वास भट्ट, सच्चिदानंद श्रीवास्तव, अंशु सिंह सिकरीवाल, रोशन, संजय सिंह समेत कई थे ।

आरा जेल के एक बंदी की बातचीत के ऑडियो में कही जा रही हत्या की बात

स्वतंत्रता संग्राम और वीर कुंवर सिंह के वीरता का गवाह है गंगानदी का शिवपुर घाट

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular