Saturday, April 27, 2024
No menu items!
Homeबिहारआरा भोजपुरधार्मिक ग्रंथ देकर विदाई समारोह में सम्मानित किया गया

धार्मिक ग्रंथ देकर विदाई समारोह में सम्मानित किया गया

Post Office Ara – प्रधान डाकघर आरा के प्रांगण में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

खबरे आपकी Post Office Ara आरा शहर के प्रधान डाकघर आरा के प्रांगण में शुक्रवार को राष्ट्रीय बचत अभिकर्ता संघ भोजपुर इकाई के तत्वाधान में विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्षता सिधेश्वर प्रसाद डाक अधीक्षक एवं संचालन संजय कुमार ने किया।

इस सम्मान समारोह में प्रधान डाकघर आरा के अवकाशप्राप्त असिस्टेंट पोस्टमास्टर सुनील दत्त सिंह एवं अभिकर्ता विश्वनाथ प्रसाद एवं सेनापति मेहता को बुके, अंगवस्त्र एवं धार्मिक ग्रंथ देकर सम्मानित किया गया, साथ ही स्वस्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की गयी। सम्मान समारोह में अभिकर्ता रामशंकर पांडेय द्वारा सुनील दत्त सिंह को सम्मान-पत्र प्रदान किया गया।

BREAKING NEWS
BREAKING NEWS
BREAKING NEWS
BREAKING NEWS

कार्यक्रम का शुभारंभ भोजपुर के लोकप्रिय गायक सतीश मुन्ना द्वारा भजनों से किया गया। सभा को संबोधित करनेवालों में रामजी प्रसाद, तारकेश्वर प्रसाद, रंजय सिंह, सुरेंद्र प्रसाद यादव, रामाशंकर पांडेय आदि ने किया। अपने संबोधन में सुनील दत्त सिंह को कर्मनिष्ठ, धर्मनिष्ठ एवं सभी को सम्मान देने वाला बताया। इस अवसर पर डाक उपाधीक्षक संध्या कुमारी, डाकपाल प्रमोद कुमार सिंह, शिवजी प्रसाद, रजनीश कुमार, गोवर्धन सिंह, नागेश सिंह एवं अभिकर्ता संघ के सैंकड़ों सदस्य उपस्थित थे।

एक-एककर आधा दर्जन से अधिक घरेलू गैस सिलेंडर फटे

डीड के कागजात में हेराफेरी और जाली हस्ताक्षर कर की गयी धोखाधड़ी

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Vikas singh
Vikas singh
sambhavna
aman singh

Most Popular

Don`t copy text!