Homeकरियरबोर्ड रिजल्टमैट्रिक परीक्षा के दौरान कदाचार को लेकर छात्रा निष्काषित

मैट्रिक परीक्षा के दौरान कदाचार को लेकर छात्रा निष्काषित

Students expelled : बिहियां के परीक्षा केंद्र पर एसडीएम जगदीशपुर सीमा कुमारी ने छात्रा को पकड़ा

खबरे आपकी :- आरा। जगदीशपुर अनुमंडल क्षेत्र में मैट्रिक परीक्षा के प्रथम दिन ही कदाचार के आरोप में एक परीक्षार्थी छात्रा को निष्कासित (Students expelled) किया गया। निष्काषित परीक्षार्थी अनुमंडल के बिहिया स्थित यूनिवर्सल प्लस-टू विद्यालय परीक्षा केंद्र पर पहली पाली में विज्ञान विषय का परीक्षा दे रही थी। परीक्षा के दौरान जगदीशपुर एसडीएम सीमा कुमारी ने छात्रा को रंगे हाथों पकड़ा और परीक्षा से निष्कासित कर दिया।

jay kumar

एसडीएम द्वारा परीक्षार्थी को निष्कासित करने के बाद अनुमंडल के विभिन्न सेंटरों पर परीक्षाथियों के बीच हड़कंप मच गया। एसडीएम सीमा कुमारी ने अनुमंडल के जगदीशपुर व बिहिया के सभी 7 सेंटरों पर कदाचार मुक्त परीक्षा कराने को लेकर लगातार निरीक्षण करती दिखी।

बोली एसडीएम- कदाचार करने वालो पर होगी कड़ी कारवाई

पढ़े :- चंदा के नाम पर वाहनों से अवैध वसूली करने वालों पर होगी प्राथमिकी

एसडीएम ने कहा कि परीक्षा में कदाचार करने वालों पर कड़ी कारवाई की जायेगी किसी को बख्शा नही जायेगा। कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर सुरक्षा की कड़ी वयवस्था की गई है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र के बाहर कदाचार मुक्त परीक्षा कराने को लेकर दंडाधिकारी व पुलिस बल तैनात किया गया है।

पढ़े :- पुलिस छापेमारी के दौरान जदयू नेता आरोपित ने को भगाया

Bijay singh

Most Popular