HomeNewsक्राइमभोजपुर में चार दिनों में दो युवकों को मारी गयी गोली

भोजपुर में चार दिनों में दो युवकों को मारी गयी गोली

Porn song – अश्लील गाने बजाने को लेकर खूनी संघर्ष:

सरस्वती पूजा और विसर्जन के दौरान खूब मचा हुड़दंग, जमकर मचा उपद्रव

खबरे आपकी आरा। भोजपुर में सरस्वती पूजा और विसर्जन के दौरान Porn song अश्लील गानों व हुड़दग से लोगों के उत्साह में खलल पड़ गया है। अश्लील गाना बजाने को लेकर जिले में खूब बवाल मच रहा है। लोगों में झड़प और खूनी संघर्ष भी हो रही है। कहीं गोली चल रही, तो कहीं रोडे़बाजी की जा रही। महज चार दिनों में दो जगहों गोलीबारी की घटना हुई है। इससे विधि-व्यवस्था की समस्या भी उत्पन्न हो रही है।

jay kumar

16 फरवरी को गड़हनी थाना क्षेत्र के रामडीहरा गांव में भी मारी गयी थी गोली

बता दें कि 16 फरवरी को गड़हनी थाना क्षेत्र के रमडीहरा गांव में सरस्वती पूजा के दौरान Porn song गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गयी थी। तब विक्की पासवान नामक एक युवक को गोली मार दी गयी थी। मारपीट में उसके भाई को भी चोटें आयी थी। उस मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को जेल भी भेज दिया है।

बड़हरा में दो गांव के लोगों के बीच हुई भिड़ंत, दो दिनों तक होता रहा हंगामा

पढ़े :- बक्सर के तीन सगी बहनों का फेसबुकिया प्यार बना वेलेंटाइन डे सनसनी

उसके बाद 18 फरवरी को बड़हरा में विसर्जन के दौरान Porn song अश्लील गाना बजाने को लेकर दो गांव के लोगों में झड़प हो गयी। गुरुवार की रात के बाद शुक्रवार की भी हंगामा और रोडे़बाजी की गयी। उसमें एक एएसआई सहित अन्य लोग जख्मी भो हो गये थे। लोग रोड पर उतर कर भी बवाल मचाते रहे।

वह मामला अभी शांत ही हो रहा था कि जगदीशपुर के बैरही गांव में Porn song अश्लील गाना बजाने के विवाद में झड़प हो गयी। एक युवक को गोली मार दी गयी। उसके बाद भी जमकर उपद्रव मचाया गया। हालांकि एसपी हर किशोर राय ने इसे गंभीरता से लिया है। उनके आदेश पर हंगामा करने और उपद्रव मचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। बड़हरा उपद्रव में एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य की पहचान कर गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है।

पढ़े :- नाबालिग को प्रेमजाल शादी का प्रलोभन देकर भगाने वाला दो बच्चे का बाप गिरफ्तार

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular