HomeNewsबिहारसीता और अनीता ने बचायी ट्रेन हादसे तो मिला पुरस्कार

सीता और अनीता ने बचायी ट्रेन हादसे तो मिला पुरस्कार

Danapur division : फुलवारी की सीता व बिहियां की अनिता ने चिन्हित किया रेल फ्रैक्चर

संरक्षा पुरस्कार” से पुरस्कृत किये गये दानापुर मंडल के 25 रेलकर्मी 

जनवरी 2021 में संभावित हादसों को रोकने और संरक्षा में उत्कृष्ट कार्य में योगदान को मिला इनाम

आरा। सीता व अनीता सहित दानापुर रेल मंडल (Danapur division) के 25 कर्मियों को उत्कृष्ट काम के लिये रेलवे ने सैल्यूट किया। जनवरी 2021 में संभावित हादसों को रोकने व संरक्षा के लिये इन कर्मियों को पुरस्कृत किया गया। दानापुर मंडल के सभागार में सोमवार को एक समारोह आयोजित कर इह कर्मियों को डीआरएम सुनील कुमार द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया। सभी कर्मियों को प्रशस्ति पत्र और नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। मंडल रेल प्रबंधक ने रेलकर्मियों की काफी प्रशंसा की और कहा इनकी सजगता और कर्तव्यनिष्ठा काबिले तारीफ है। इसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए, कम होगी।

jay kumar

बिहियां की अनिता ने चिन्हित किया रेल फ्रैक्चर

पढ़े :- बक्सर के तीन सगी बहनों का फेसबुकिया प्यार बना वेलेंटाइन डे सनसनी

Danapur division जिन रेल कर्मियों को पुरस्कृत किया गया। उनमें संकेत व दूरसंचार विभाग चार के (04), परिचालन विभाग के महिला कर्मी दो, अभियंत्रण विभाग के सत्रह रेलकर्मी, दो लोको पायलट और सहायक लोको पायलट शामिल हैं। इनमें अनीता बिहिया रेलवे स्टेशन जबकि सीता फुलवारी में पोर्टर हैं। वहीं अनीता को पुरस्कार मिलने से जिले के कर्मियों में खुशी देखी जा रही है। कर्मियों ने रेल फ्रैक्चर, ओएचई हैंगिग को समय रहते चिन्हित किया। इससे संभावित दुर्घटना को टाला जा सका। बिहिया की पोर्टर अनीता 18 जनवरी 2021 को अपनी ड्यूटी के दौरान कि.मी.-614 /01-03, अप लाईन बिहियां स्टेशन लिमिट में रेल फ्रैक्चर पाया। उसकी तत्काल सूचना उन्होंने स्टेशन मास्टर और कंट्रोल को दिया। इससे उक्त खण्ड पर गुजरने वाली ट्रेन संरक्षित की जा सका। इससे हादसा टल गया।

फुलवारी की सीता ने तत्परता से रोके हादसे तो मिला पुरस्कार

पढ़े :- नाबालिग को प्रेमजाल शादी का प्रलोभन देकर भगाने वाला दो बच्चे का बाप गिरफ्तार

इसी तरह  फुलवारी शरीफ की पोर्टर सीता देवी 18 जनवरी 2021 को स्टेशन लिमिट डाऊन लाईन कि.मी. सं.-549/26-24 पर रेल फ्रैक्चर देखकर तत्काल इसकी सूचना स्टेशन मास्टर, फुलवारी और कंट्रोल को दी। उससे उक्त खण्ड पर गुजरने वाली गाड़ी संरक्षित की जा सकी। राजेश कुमार सिंह, ईएसएम/दानापुर ने अपने ड्यूटी के दौरान तीन जनवरी 2021 को दानापुर स्टेशन लिमिट में ट्रैक सर्किट 307 -पर रेल फ्रैक्चर देखा। उसकी तत्काल सूचना स्टेशन मास्टर दानापुर और कंट्रोल को देकर उक्त खण्ड को संरक्षित किया।

वहीं दिलदारनगर के ट्रैकमैन योगेन्द्र यादव ने 14 जनवरी 2021 को कार्य के दौरान दरौली-जमानिया के बीच अप लाईन कि.मी. 706/ 25-27 पर रेल फ्रैक्चर देखा। उसकी सूचना स्टेशन मास्टर, दिलदारनगर और कंट्रोल को देकर, उक्त खण्ड को संरक्षित किया। इसी तरह झाझा के लोको पायलट सुधीर कुमार सिंह और सहायक लोको पायलट अविनाश कुमार ने 28 जनवरी 2021 को कार्य के दौरान कि.मी.-430/09 पर, मनकठ्ठा-बड़हिया स्टेशनों के बीच ओ.एच.ई का वायर लटका हुआ देखा। तत्काल इसकी सूचना स्टेशन मास्टर बड़हिया और कंट्रोल को दिया। इससे उक्त खण्ड से गुजरने वाली गाड़ियों को संरक्षित किया जा सका।

इन लोगों के अलावे अन्य 19 रेलकर्मियों को भी पुरस्कृत किया गया। उन्होंने मंडल के विभिन्न हिस्सों में, जनवरी माह-2021 में संरक्षा संबंधी उत्कृष्ट कार्य किये हैं। दानापुर के वरीय मंडल संरक्षा अधिकारी ए.के. आर्य की अनुशंसा पर इन कर्मियों को Danapur division मंडल रेल प्रबंधक द्वारा पुरस्कृत किया गया।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular