HomeNewsआरा : लापता प्रॉपर्टी डीलर की गोली मार हत्या

आरा : लापता प्रॉपर्टी डीलर की गोली मार हत्या

Property dealer shot पूर्व फौजी को काफी करीब से मारी गयी चार गोलियां, पुलिस ने साले को उठाया

उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बामपाली फोरलेन के किनारे से शुक्रवार की रात मिला शव

Property dealer shot आरा। बिहार के भोजपुर से एक बड़ी खबर है। जिले में एक प्रोपटी डीलर सह पूर्व फौजी की गोली मार हत्या कर दी गयी है। उसका शव शुक्रवार की देर रात गजराजगंज ओपी क्षेत्र के बामपाली के पास निर्माणाधीन फोरलेन के किनारे से मिला। उसे काफी करीब से चार गोलियां मारी गयी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। इसके बाद छानबीन में जुट गई है।

jay kumar

मृतक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के मसाढ़ गांव निवासी स्व.धर्मनाथ सिंह का 35 वर्षीय पुत्र उमेश कुमार सिंह है। वह फिलहाल नवादा थाना क्षेत्र के संकटमोचन नगर में किराये का मकान लेकर रहता था। नौकरी से हटने के बाद वह जमीन की खरीद-बिक्री और एलआईसी का काम करता था। वह 24 फरवरी से ही गायब था। इस मामले में पुलिस ने उसके साले को ही उठाया है।

रंगदारी के लिये बुलाने के बाद हत्या कर शव फेंकने का आरोप

पढ़े :- जीपीएस ट्रैकिंग के जरिये एसपी के पेट्रोलिंग में फंस गयी तीन थानों की पुलिस

इधर, मृतक ससुर बलवंत सिंह ने बताया कि 24 तारीख की दोपहर गांव के ही अंकज कुमार नामक व्यक्ति ने उन्हें फोन कर अपने घर बुलाया था। उसके बाद वह 24 तारीख की दोपहर वह घर से निकल थे और घर वापस नहीं लौटे। उसी दिन उन्होंने अपनी पत्नी के मोबाइल पर भी फोन कर बात की थी। परिजनों ने सोचा कि वह गांव गए होंगे। उसके बाद 25 फरवरी की सुबह मृतक की पत्नी पूजा देवी के फोन पर एक मैसेज आया था। उसमे 20 लाख रुपए रंगदारी की मांग की गई तथा नहीं देने पर उसकी हत्या करने की बात कही गई।

पढ़े :- पुलिस ने सील की मकान,हरियाणा से मंगायी गयी थी शराब की खेप, सप्लाई से पहले जब्त

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular