HomeNewsतीन दिन से लापता अधेड़ की हत्या, साइफन में शव फेंका मिला

तीन दिन से लापता अधेड़ की हत्या, साइफन में शव फेंका मिला

Sritola Man-मुफस्सिल के पिपरहियां रेलवे लाइन स्थित साइफन से रविवार की सुबह मिला शव

परिजनों ने ईंट-पत्थर से कूच कर हत्या और शव को फेंके जाने की जताई आशंका

खबरे आपकी बिहार/आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के श्री टोला (Sritola)से तीन दिनों से लापता अधेड़ (Man)की हत्या कर दी गयी है। उनका शव रविवार की सुबह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिपरहियां रेलवे लाइन के पास साइफन से बरामद किया गया। मृत अधेड़ श्री टोला निवासी बेनी प्रसाद का 50 वर्षीय पुत्र छोटक पासवान है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। हत्या का कारण फिलहाल पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है।

परिजन पूर्व के विवाद में हर कुच कर हत्या किये जाने की आशंका जता रहे हैं। मृत आधेड़ के बड़े पुत्र अजगर पासवान ने बताया कि उसके पिता गुरुवार की सुबह घर से निकले थे। शाम तक वापस घर नहीं लौटे, तो खोजबीन गयी। लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल पाया था। इसे लेकर नवादा थाना में शिकायत भी दर्ज करायी गयी थी। इस बीच रविवार की सुबह पिपरहियां रेलवे लाइन के समीप साइफन से उनका शव बरामद हो गया, अजगर पासवान के अनुसार उनका गांव में ही विवाद था। लेकिन उसे यह पता नहीं कि किससे और क्या विवाद था। उसने ईंट-पत्थर से मारकर शव फेंके जाने की आशंका जताई है।

पढ़े :- बोले डाक्टर, टूट रहा मनोबल, प्रशासन से लगायी सुरक्षा की गुहार

हत्या का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं, छानबीन में जुटी पुलिस

Sritola Man
Sritola Man

पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या किये जाने कारण स्पष्ट हो पाएगा। इधर, हत्या और शव मिलने से उनके घर में कोहराम मचा है। पत्नी गीता देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। बताया जाता है कि मृतक के परिवार में पत्नी गीता देवी, पुत्र अजगर, छोटू, मिक्की रोहित और पुत्री खुशबू व सुषमा है।

पढ़े :- आरण्य देवी मंडी से युवक की हत्या कर फेंका गया शव बरामद

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular