Homeबिहारआरा भोजपुरसंदेश में विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला...

संदेश में विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत

Khandol-संदेश थाना क्षेत्र के खंडोल गांव में बुधवार की शाम घटी घटना

jay kumar

मृतका खंडोल गांव निवासी स्व. राम पुकार महतो की 65 वर्षीया पत्नी गुलबदन कुंवर है

खबरे आपकी आरा। भोजपुर के संदेश थाना क्षेत्र के खंडोल गांव में बुधवार की शाम विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

पढ़ें-शराब मामले में जब्त वाहनों के खिलाफ अब प्राथमिकी के साथ भेजना होगा अधिग्रहण का प्रस्ताव

जानकारी के अनुसार मृतका Khandol खंडोल गांव निवासी स्व. राम पुकार महतो की 65 वर्षीया पत्नी गुलबदन कुंवर है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतका बुधवार की शाम शौच करने के लिए गांव के पश्चिम स्थित आहर की ओर जा रही थी। जहां रास्ते में पहले से बिजली का तार टूट कर गिरा पड़ा था। जाने के दौरान वह उसी विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पढ़ें-आरा व्यवहार न्यायालय परिसर में 11 सितंबर 2021 को आयोजित होगा लोक अदालत

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

Khandol
खंडोल गांव में गुलबदन कुंवर की बिजली करेंट से मौत

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने जब उसे मृत पड़ा देखा तो उन्होंने इसकी सूचना मृतका के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही मृतका के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके पश्चात उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

बताया जाता है कि मृतका को कोई संतान नहीं था। वह अपनी लड़के को गोद लेकर उसका पालन पोषण करती थी। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। हादसे के बाद मृतका के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

पढ़ें-आरा व्यवहार न्यायालय परिसर में 11 सितंबर 2021 को आयोजित होगा लोक अदालत

पढ़ें-शराब मामले में जब्त वाहनों के खिलाफ अब प्राथमिकी के साथ भेजना होगा अधिग्रहण का प्रस्ताव

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular