HomeNewsभोजपुर में हथियारबंद अपराधियों ने पूर्व मुखिया को मारी गोली

भोजपुर में हथियारबंद अपराधियों ने पूर्व मुखिया को मारी गोली

Gayanath Singh shot–आरा-मोहनिया मार्ग पर नारायणपुर के समीप घटी घटना

jay kumar

जख्मी को इलाज के लिए लाया जा रहा सदर अस्पताल

खबरे आपकी आरा। आरा-मोहनिया मार्ग पर भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर के समीप बुधवार को हथियारबंद अपराधियों ने पूर्व मुखिया को गोली मार दी। गोली से जख्मी पूर्व मुखिया को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया जा रहा है। उनकी हालत काफी चिंताजनक बताई जा रही है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है।

बताया जाता है कि अपराधियों ने उन्हें काफी करीब से गोली मारी है। घटना को अंजाम देने के बाद हथियारबंद अपराधी भाग निकले। जानकारी के अनुसार पूर्व मुखिया जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हरनही गांव निवासी गयानाथ सिंह है। वह विमवां पंचायत के पूर्व मुखिया हैं।

पढ़े- घूसखोर सीडीपीओ को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया

Gayanath Singh shot
Gayanath Singh shot

बताया जाता है कि वह जगदीशपुर किसी कार्य के लिए गए थे। वहां से बाइक द्वारा वापस गांव लौट रहे थे। इसी बीच नारायणपुर के समीप हथियारबंद अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

पढ़े- क्यों कहते है नितीश कुमार को देश के ‘एक्सपेरिमेंटल लीडर’एक नजर इधर भी

घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी भाग निकले। बताया जाता है कि वह पिछले 10 वर्षों से मुखिया थे। लेकिन पिछली बार के पंचायत चुनाव में वे शिकस्त खा गये थे। घटना की सूचना मिलते ही जगदीशपुर विधायक राम विशुन सिंह लोहिया, राजद के जिलाध्यक्ष बीरबल यादव सदर अस्पताल पहुंचे।

पढ़े- कॉलेज के प्रेमी के साथ फरार शादी शुदा महिला बरामद, प्रेमी हिरासत में

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular