HomeNewsक्राइमभोजपुर में संदेहास्पद स्थिति में युवक को लगी गोली

भोजपुर में संदेहास्पद स्थिति में युवक को लगी गोली

खबरे आपकी आरा। Munna Thakur shot आरा-बक्सर नेशनल हाईवे पर जिले के गजराजगंज ओपी अंतर्गत बड़कागांव के समीप गुरुवार की देर रात संदेहास्पद स्थिति में एक युवक को गोली लग गई। जख्मी युवक को गोली दाहिने पैर में एड़ी में लगी है।जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।

पढ़ें- पार्टी में बना प्लान और शाम में गोलियों से भून दिया गया माले नेता का पुत्र

पढ़ें- आरा शहर के नगर थाना क्षेत्र पड़ोसी की पत्नी को भगा ले जाना वाला गिरफ्ता

Munna Thakur shot-जख्मी युवक का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

जानकारी के अनुसार जख्मी युवक नवादा थाना क्षेत्र के गिरजा मोड़ कृष्णानगर निवासी 21 वर्षीय पुत्र मुन्ना ठाकुर है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार की देर रात जब वह बाइक से दशहरा घूम कर वापस घर लौट रहा था। उसी बीच बड़कागांव के समीप उसे गोली लग गई। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।

घटना का कारण स्पष्ट नही, तफ्तीश में जुटी पुलिस

हालांकि जख्मी युवक को गोली कैसे लगी? इसका कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खुद से गोली लगने की बात सामने आ रही है। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

पढ़ें-जिंदगी इम्तिहान लेती है… गाने वाले दारोगा दिलीप कुमार निराला की जिंदगी की शुरु हुई परीक्षा

पढ़ें-प्रेम प्रसंग और पैसे लेनदेन के बाद बातचीत बंद करने से नाराज युवक ने कथित प्रेमिका पर चलायी गोली

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular