HomeNewsबर्थडे पार्टी के दौरान बदमाशों ने की फायरिंग, बाप-बेटा समेत तीन जख्मी

बर्थडे पार्टी के दौरान बदमाशों ने की फायरिंग, बाप-बेटा समेत तीन जख्मी

Kabirganj Ara firing: पुलिस ने दो गिरफ्तार, मौके से गोली का दो खोखा बरामद

jay kumar

खबरे आपकी आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के भलुहीपुर कबीरगंज मोहल्ले में बर्थडे पार्टी के दौरान घर में घुसकर हथियारबंद बदमाशों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान गोली लगने से बाप-बेटा समेत तीन लोग जख्मी हो गए। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। घायलो को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है।

Kabirganj Ara firing: टाउन थाना क्षेत्र के भलुहीपुर कबीरगंज मोहल्ले में घटी घटना

Kabirganj Ara Firing Injured
कबीरगंज आरा : बर्थडे पार्टी फायरिंग में तीन जख्मी

मामला पूर्व के विवाद का बताया जा रहा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगो को गिरफ्तार कर लिया तथा घटना स्थल से गोली का दो खोखा बरामद किया है। जानकारी के अनुसार जख्मियो में टाउन थाना क्षेत्र के भलुहीपुर कबीरगंज निवासी 48 वर्षीय गोपी कुमार, उनका 16 वर्षीय पुत्र रोहन कुमार एवं चांदी थाना क्षेत्र के रूपचकिया गांव निवासी स्व.ओम प्रकाश का 28 वर्षीय पुत्र जीतू कुमार शामिल है।

इसमें जख्मी जीतू कुमार को कमर के नीचे दोनों साइड गोली लगी है। जबकि गोपी कुमार को दाहिने साइड में एवं रोहन कुमार को दाहिने पैर में घुटना के पास गोली छू कर निकल गई है। सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच लेकिन छानबीन में जुट गई है।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular