Homeअन्यपर्व को लेकर बिहिया थाने में हुई शांति समिति की बैठक

पर्व को लेकर बिहिया थाने में हुई शांति समिति की बैठक

Police station Bihiya:शांति समिति बैठक की अध्यक्षता सीओ सुशील कुमार उपाध्याय ने की

jay kumar

खबरे आपकी: भोजपुर/बिहिया:जितेंद्र कुमार:दीवाली व छठ पूजा को लेकर थाना परिसर बिहिया में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी।बैठक की अध्यक्षता सीओ सुशील कुमार उपाध्याय ने की। बैठक के दौरान पर्व को शांतिपूर्वक मनाने की लोगों से अपील की गयी।

Police station Bihiya:छठ घाटों पर पटाखा छोड़ना पूरी तरह से रहेगा प्रतिबंधित:सीओ

सीओ ने कहा कि छठ पूजा के दौरान छठ घाटों पर पटाखा छोड़ना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।इस दौरान लोगों ने पर्व में भीड़भाड़ को लेकर सुरक्षा बनाये रखने के लिए पुलिस बल तैनात करने की मांग की जिसका अधिकारियों ने आश्वासन दिया।

शांति समिति की बैठक के बाद प्रशासन ने व्यवसायी संघ के साथ भी एक बैठक की जिसमें व्यवसायियों ने खासकर धनतेरस के दिन देर रात तक दुकानों को खोलने के लिए पुलिस बल तैनात करने की मांग की।बैठक में कई जनप्रतिनिधि व नगर के दर्जनों लोग मौजूद थे।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular