Homeधर्मपर्व त्योहारहोली मिलन समारोह में गीतों पर झूमते रहे अधिकारी और जनप्रतिनिधि

होली मिलन समारोह में गीतों पर झूमते रहे अधिकारी और जनप्रतिनिधि

Holi Milan Shahpur Bhojpur: होली मिलन समारोह में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कर्मियों एवं प्रबुद्धजनों ने जमकर खेला रंग-अबीर

jay kumar

एक दूसरे को रंग अबीर लगाकर दी बधाइयां, खिलाई चाट व मिठाइयां

Bihar/Ara/Shahpur: शाहपुर प्रखंड परिसर स्थित नगर पंचायत भवन में एवं सभागार भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं प्रबुद्ध जन जमकर होली के गीतों पर थिरके एवं होली मिलन का आनंद लिया। अधिकारियों, कर्मियों, जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्ध जनों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया। साथ ही मिष्ठान एवं चाट का आनंद लिया।

वही नगर पंचायत के ईओ व प्रखंड कार्यालय के बीडीओ राजेश कुमार, बीपीआरओ राजेश कुमार व प्रमुख प्रतिनिधि पुतुल साह ने कर्मियों को अंग वस्त्र से सम्मानित। नगर पंचायत में होली मिलन समारोह के दौरान अधिकारी कर्मी एवं जनप्रतिनिधि जमकर होली के गीतों पर थिरके एवं होली का आनंद लिया। रंग गुलाल उड़ते रहे।

Holi Milan Shahpur Bhojpur: होली मिलन समारोह में शामिल हुए थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि पहली बार अधिकारी, जनप्रनिधि, प्रबुद्ध वर्ग व स्थानीय लोगो को होली में एक साथ मिलते हुए देख काफी प्रसन्नता हुई। होली मिलन समारोह में जेएसएस शशिभूषण सिंह, जेई जयनंदन चौधरी, चंदन सिंह, वार्ड पार्षद संजय चौबे, मनोज पासवान,सगीर शाह, गुप्तेश्वर साह, अंकित पांडे,भुटेली महतो, समाजसेवी अजय सिंह, त्रिभुवन सिंह, बीडीसी रामाशंकर सिंह, बबलू तिवारी, संतोष पासवान, राधाकिशुन गोंड़, छोटू बाबा, अरुण राय, लवनाथ सिंह, शशिप्रताप सिंह, गुड्डू ओझा, ब्रजेश ओझा सहित कई जनप्रनिधि उपस्थित रहे।

Bijay singh
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular