Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजछह टुकड़ों में पाई गई भोजपुर के युवक के जांघ में लगी...

छह टुकड़ों में पाई गई भोजपुर के युवक के जांघ में लगी गोली

Dr. Mahavir Prasad operated: गोली से जख्मी युवक का चिकित्सक डॉ. महावीर प्रसाद ने किया ऑपरेशन

  • ऑपरेशन कर बुलेट के सभी टुकड़ों को सफलतापूर्वक निकाल लिया गया
  • बुलेट के सभी टुकड़ों को नारायणपुर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया

Bihar/Ara: भोजपुर के नारायणपुर थाना अंतर्गत धोबडी गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुए फायरिंग में गोली से जख्मी युवक का ईलाज शहर के करमन टोला स्थित निजी अस्पताल में कराया गया। जहां हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. महावीर प्रसाद गुप्ता द्वारा सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर गोली का बुलेट निकाला गया।

Dr. Mahavir Prasad operated: चिकित्सक डॉ. महावीर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि शनिवार की दोपहर नारायणपुर के धोबी गांव निवासी रितेश कुमार यादव गोली लगने से जख्मी अवस्था में लाया गया था। उसे बाएं जांघ में गोली लगी थी। उक्त गोली छह टुकड़ों में पाई गई। ऑपरेशन के पश्चात गोली के बुलेट के सभी टुकड़ों को सफलतापूर्वक निकाल लिया गया। उसे नारायणपुर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति नॉर्मल है हालांकि उसे अभी 72 घंटे ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular