HomeNewsराष्ट्रपति के हाथों भोजपुर सहित बिहार के पांच जिलों के डीएम को...

राष्ट्रपति के हाथों भोजपुर सहित बिहार के पांच जिलों के डीएम को भूमि सम्मान

President honored with Bhoomi Samman: खबरे आपकी देश के नौ राज्यों के 68 जिलों को भारत सरकार की ओर से भूमि सम्मान कार्यक्रम के तहत प्लेटिनम श्रेणी के पुरस्कार के लिए चयनित किया गया था। इनमें भोजपुर के डीएम राज कुमार सहित बिहार के पांच जिलों नालंदा, जहानाबाद, लखीसराय व किशनगंज के डीएम शामिल हैं।

jay kumar

भूमि संसाधन विभाग, ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली की ओर से मंगलवार को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में भूमि सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के हाथों प्लेटिनम श्रेणी के लिए प्लेटिनम सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया।

President honored with Bhoomi Samman: डीएम के साथ जिले के अपर समाहर्ता मनोज कुमार झा और भूमि सुधार उप समाहर्ता मोना झा को भी सम्मानित किया गया।

बता दें कि राज्य की राज्यस्तरीय टीम और जिला टीम को छह क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया है। इनमें भू अभिलेखों का कंप्यूटरीकरण, राज्य के राजस्व मानचित्रों का डिजिटलाइजेशन, अधिकार अभिलेखों का कैडस्ट्रल, मानचित्रों के साथ संबंधन, निबंधन विभाग का कंप्यूटरीकरण, निबंधन कार्यालय एवं भू अभिलेखों का एकीकरण और अंचल स्तरीय आधुनिक अभिलेखागार तैयार करना शामिल है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular