Homeबिहारभोजपुरभोजपुर में पेड़ से लटका मिला किसान का शव, सनसनी

भोजपुर में पेड़ से लटका मिला किसान का शव, सनसनी

Gajrajganj: गजराजगंज ओपी अंतर्गत मसाढ़ गांव स्थित बगीचे से मंगलवार की सुबह किसान अशोक सिंह का शव पेड़ से लटका हुआ मिला।

  • हाइलाइट :-
    • परिजन द्वारा पूर्व के विवाद में हत्या करने की जताई जा रही आशंका
    • गजराजगंज ओपी क्षेत्र के मसाढ़ गांव स्थित बगीचे से मंगलवार की सुबह बरामद हुआ शव
    • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

आरा: भोजपुर जिले के गजराजगंज (Gajrajganj) ओपी अंतर्गत मसाढ़ गांव स्थित बगीचे से मंगलवार की सुबह एक किसान का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। शव मिलते ही गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। लोगों द्वारा इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी गई।

सूचना मिलते ही गजराजगंज ओपी इंचार्ज हरी प्रसाद शर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

जानकारी के अनुसार मृतक गजराजगंज ओपी अंतर्गत मसाढ़ गांव वार्ड नंबर 12 निवासी स्व. हरेंद्र सिंह के 45 वर्षीय पुत्र अशोक सिंह है। वह पेशे से किसान थे।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular