Homeबिहारआरापत्नी से खाना बनाने को बोला और कमरे में पंखे से लटक...

पत्नी से खाना बनाने को बोला और कमरे में पंखे से लटक युवक ने कर ली खुदकुशी

पत्नी से कहा कि तुम रोटी बनाओ, तबतक वह थोड़ा आरा कर लेता है। उसके बाद वह अपने कमरे में गया और दरवाजा बंद कर लिया।

Sonu Sah – Gundi village : पत्नी से कहा कि तुम रोटी बनाओ, तबतक वह थोड़ा आरा कर लेता है। उसके बाद वह अपने कमरे में गया और दरवाजा बंद कर लिया।

jay kumar
  • हाइलाइट :- Sonu Sah – Gundi village
    • नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर मोहल्ले की मंगलवार रात की घटना
    • शाम में घर आने के बाद बच्चों संग खेला, फिर कमरे में लगा ली फांसी
    • खुदकुशी करने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं, छानबीन में जुटी पुलिस

आरा: शहर के नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर मोहल्ले में मंगलवार की रात एक युवक ने खुदकुशी कर ली। उसका शव कमरे में पत्नी की साड़ी के सहारे पंखे से लटका मिला। मृत युवक मूल रूप से कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के गुंडी गांव निवासी स्व.बद्री साह का 28 वर्षीय पुत्र सोनू साह है। वह पिछले करीब छह माह से नवादा थाने के जगदेव नगर गली नंबर 6 में एक किराए के मकान में परिवार के साथ रहता था। खुदकुशी करने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजनों की ओर से किसी विवाद या तनाव की बात से भी इनकार किया गया है। घटना से युवक के परिजन सदमे में हैं। परिजनों के अनुसार शाम तक वह बिल्कुल ठीक था।

इधर, पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मामले की छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात सोनू साह घर आया। कुछ देर तक वह अपने बच्चों के साथ खेलता रहा। उसके बाद पत्नी से कहा कि तुम रोटी बनाओ, तबतक वह थोड़ा आरा कर लेता है। उसके बाद वह अपने कमरे में गया और दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बीत जाने के बाद पत्नी उसे खाने के लिए बुलाने गई, तो उसने दरवाजा नहीं खोला। तब उसने दरवाजे में बने छेद से झांका, तो देखा कि उसका पति पंखे से लटका हुआ था।

उसने शोर मचाना शुरू किया। आवाज सुन घर में रहे अन्य लोग इकट्ठे हुए और पुलिस को सूचना दी गयी। तब पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़कर उसके शव को नीचे उतारा गया। उसके बाद पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया करवाया। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि सोनू के परिवार में पत्नी चिंता देवी, एक पुत्र और एक पुत्री है। घटना के बाद उसके घर में रोना-धोना मचा है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular