Homeबिहारआरादुर्गापूजा एवं दशहरा को लेकर डीएम व एसपी ने अफसरों को दी...

दुर्गापूजा एवं दशहरा को लेकर डीएम व एसपी ने अफसरों को दी जिम्मेदारी

आरा‌ समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया एवं पुलिस अधीक्षक राज के द्वारा संयुक्त रूप से दुर्गापूजा एवं विजयादशमी पूजा 2024 के अवसर पर विधि व्यवस्था के संबंध में बैठक की गई।

Durga Puja 2024: आरा‌ समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया एवं पुलिस अधीक्षक राज के द्वारा संयुक्त रूप से दुर्गापूजा एवं विजयादशमी पूजा 2024 के अवसर पर विधि व्यवस्था के संबंध में बैठक की गई।

  • हाइलाइट : Durga Puja 2024
    • दशहरा को लेकर असामाजिक तत्वों की पहचान करते हुए उनके विरुद्ध विधिवत बंधपत्र लेने निर्देश
    • दुर्गापूजा एवं विजयादशमी पूजा को लेकर विधि व्यवस्था के संबंध में बैठक सम्पन्न
    • जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया एवं पुलिस अधीक्षक राज के द्वारा संयुक्त रूप से की गई बैठक

Durga Puja 2024: आरा‌ समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया एवं पुलिस अधीक्षक राज के द्वारा संयुक्त रूप से दुर्गापूजा एवं विजयादशमी पूजा 2024 के अवसर पर विधि व्यवस्था के संबंध में बैठक की गई। जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने सर्वप्रथम सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से उनके क्षेत्र में की गई शांति समिति की बैठक की स्थिति एवं विधि व्यवस्था संधारण हेतु की गई तैयारियों के बारे में जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने अधिक से अधिक संख्या में असामाजिक तत्वों की पहचान करते हुए उनके विरुद्ध विधिवत बंधपत्र लेने एवं दुर्गापूजा पंडाल के लिए ससमय लाइसेंस निर्गत करने को कहा। जिलाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया की रूट वेरिफिकेशन के बाद ही लाइसेंस निर्गत करें। डीएम ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को लाइसेंस आॕनर एवं डीजे मालिक के साथ मीटिंग करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश देने को कहा।

बैठक में नगर आयुक्त, नगर निगम, सिविल सर्जन, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी आरा सदर, पीरो, जगदीशपुर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आरा सदर, पीरो, जगदीशपुर, जिला सूचना एवं जन सम्पर्क पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष आदि मौजुद थे।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular