Homeराजनीतराजद के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष को मिठाई खिलाकर तेजस्वी यादव ने दी...

राजद के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष को मिठाई खिलाकर तेजस्वी यादव ने दी बधाई

मंगनीलाल मंडल के नेतृत्व में राजद नई उचाईयों को छुएगा: तेजस्वी यादव

Tejashwi – Mangani Lal Mandal: निर्विरोध राजद का प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर मंगनी लाल मंडल को मिठाई खिलाकर तेजस्वी यादव ने उन्हें दिल से बधाई दी।

  • हाइलाइट्स:Tejashwi – Mangani Lal Mandal
    • मंगनीलाल मंडल के नेतृत्व में राजद नई उचाईयों को छुएगा: तेजस्वी यादव
    • निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के कार्यकाल को तेजस्वी यादव ने सराहा

पटना, बिहार: राजद के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के अनुभव और तेजस्वी यादव की युवा दृष्टि के साथ, राजद एक नई दिशा में आगे बढ़ेगा। निर्विरोध राजद का प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर मंगनी लाल मंडल को मिठाई खिलाकर तेजस्वी यादव ने उन्हें दिल से बधाई दी। बिहार में किसी भी पार्टी द्वारा प्रथम बार “अतिपिछड़ा वर्ग” से प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

तेजस्वी यादव ने कहा की राजद से अनुसूचित जाति वर्ग, मुस्लिम वर्ग, पिछड़ा वर्ग एवं अगड़ा वर्ग से पूर्व में प्रदेश अध्यक्ष रह चुके है। अब अतिपिछड़ा वर्ग से संबंध रखने वाले वरिष्ठ एवं अनुभवी समाजवादी नेता मंगनीलाल मंडल को अध्यक्ष बनाया गया है। सर्वप्रथम किसी अतिपिछड़ा को प्रदेश अध्यक्ष बनाने का गौरव राजद को ही हासिल हुआ है।

कहा की देश में राजद ही सर्वप्रथम एवं अकेली ऐसी पार्टी है जिसने अपने संगठन में दलितों और अतिपिछड़ों के लिए आरक्षण लागू किया हुआ है। हम जुबानी खर्च नहीं करते बल्कि वास्तव में सामाजिक न्याय की अवधारणा को धरातल पर उतारते है। हमें आशा ही नहीं पूर्व विश्वास है कि मंगनीलाल मंडल जी के नेतृत्व में प्रदेश राजद नई उचाईयों को छुएगा।

वही तेजस्वी यादव ने निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के कार्यकाल को लेकर कहा की सकारात्मक व गुणात्मक परिवर्तन के लिए सदैव उन्हे याद किया जाएगा। उन्होंने 85 वर्ष की उम्र में भी जिस कर्मठता, समर्पण, त्याग, अनुशासन एवं लग्न के साथ इस महत्ती ज़िम्मेवारी का निर्वहन किया वह वर्णन से परे है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular