Homeआरा भोजपुरशाहपुरजवईनिया गांव के कटाव पीड़ितों के बीच नहीं पहुंच सके जिले के...

जवईनिया गांव के कटाव पीड़ितों के बीच नहीं पहुंच सके जिले के प्रभारी मंत्री

बाढ़ के पानी की वजह से गौरा बाजार के पास से ही वापस लौटना पड़ा।

  • हाइलाइट: Kedar Gupta
    • बाढ़ के पानी की वजह से गौरा बाजार के पास से ही वापस लौटना पड़ा।

आरा,शाहपुर। भोजपुर जिला अंतर्गत शाहपुर अंचल के जवईनिया गांव में कटाव पीड़ितों से सोमवार को मिलने जा रहे जिले के प्रभारी मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता जवईनिया गांव नहीं पहुंच सके। उन्हें भी बाढ़ के पानी की वजह से गौरा बाजार के पास से ही वापस लौटना पड़ा।

jay kumar

Kedar Gupta – गौरा बाजार के पास से प्रभारी मंत्री वापस लौटे

प्रभारी मंत्री के लौटने पर कटाव पीड़ित ग्रामीणों ने इस पर रोष भी जताया। हालांकि जिला के प्रभारी मंत्री ने अपने समर्थकों के माध्यम से पीड़ितों के पास संदेश भेजवाया कि पानी कम होने पर वे दोबारा पीड़ितों से मिलने आयेंगे और उन्हें मुआवजा के साथ घर बनाने के लिए जमीन उपलब्ध कराई जायेगी।

जिले के प्रभारी मंत्री के इस दौरा के दौरान डीएम तनय सुलतनिया, एसपी राज, जगदीशपुर एसडीएम संजीत कुमार, एसडीपीओ राजेश शर्मा, बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह, सीओ रश्मि सागर, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामदिनेश यादव, भुअर ओझा, जिलाध्यक्ष दुर्गा राज, अरविंद पांडेय, बीससूत्री अध्यक्ष अंकित पांडेय, बंटी पांडेय, पंकज तिवारी, कृष्ण कुमार सिंह, अमर नाथ राय व मुन्ना तिवारी सहित कई नेता कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular