Homeबिहारआरा भोजपुरस्कूल जा रहे बालक की नदी में डूबने से मौत

स्कूल जा रहे बालक की नदी में डूबने से मौत

  • हाइलाइट: Kaushik Kumar
    • चांदी थाना क्षेत्र के सुंदरा गांव में बुधवार की सुबह घटी घटना

आरा। भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र के सुंदरा गांव में बुधवार की सुबह स्कूल जा रहे एक बालक की नदी में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृत बालक चांदी थाना क्षेत्र के सुंदरा गांव निवासी अनिल कुमार सिंह का 9 वर्षीय पुत्र कौशिक कुमार है। वह पहली कक्षा का छात्र था।

इधर, मृत बालक के चचेरे भाई प्रिंस कुमार ने बताया कि वह रोज की तरह बुधवार की सुबह भी स्कूल जाने के लिए निकला था। इसी बीच रास्ते में नदी किनारे उसका पैर फिसल गया और वह नदी में गिर कर डूब गया। शाम में छुट्टी के बाद जब वह घर वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने खोजबीन करना शुरू किया।

इस दौरान उन्होंने कई लड़कों से भी उसके बारे में पूछा किसी ने कुछ नहीं बताया। जब वह नदी के पास गए तो उसका कपड़ा पानी के ऊपर दिखा। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने नदी में प्रवेश कर उसे बाहर निकाला और अपनी संतुष्टि को लेकर उसे सदर अस्पताल ले आए। जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बताया जाता है कि मृत बालक अपने दो भाई व एक बहन में छोटा था। उसके परिवार में मां पिंकी देवी व एक भाई आदित्य कौशिक एवं एक बहन अदिति कौशिक है। घटना के बाद मृतक बालक की मां पिंकी देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular