HomeबिहारArrahबिहार में एसआईआर को लेकर क्या बोले रिटायर आइएएस उदय कुमार सिंह

बिहार में एसआईआर को लेकर क्या बोले रिटायर आइएएस उदय कुमार सिंह

Uday Kumar Singh – आरा के रीगल होटल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उदय सिंह ने कहा बिहार में एसआईआर को लेकर इंडिया गठबंधन द्वारा फॉल्स नरेटिव सेट किया जा रहा है।

  • हाइलाइट: Uday Kumar Singh
    • बिहार में महागठबंधन के नेता एसआईआर को लेकर लोगों में फैला रहे भ्रम: उदय सिंह
    • राहुल गांधी जब भी विदेश जाते हैं, तो वहां के एनजीओ के माध्यम से नए-नए शगुफा खोज लाते हैं
    • केंद्र सरकार गरीब विरोधी रहती, तो 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन व आयुष्मान योजना का लाभ क्यों देती

आरा। भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सह रिटायर आइएएस उदय कुमार सिंह ने कहा कि बिहार में एसआईआर को लेकर इंडिया गठबंधन द्वारा फॉल्स नरेटिव सेट किया जा रहा है। लेकिन, यहां की जनता सब जानती है। उनकी मंशा को पूरा नहीं होने देगी। रविवार को आरा के रीगल होटल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उदय सिंह बोल रहे थे।

jay kumar

उन्होंने कहा कि वोटरलिस्ट में परिवर्तन होता रहता है। प्रत्येक साल यह कार्य होता है। बिहार में 22 जुलाई से वोटरलिस्ट को सुधारने का कार्य चल रहा है। संयोग से इसी वर्ष विधानसभा चुनाव होने वाला है। इसे लेकर इंडिया गठबंधन द्वारा फाल्स नरेटिव सेट किया जा रहा है।

राहुल गांधी जब भी विदेश जाते हैं, तो वहां के एनजीओ के माध्यम से नए-नए शगुफा खोज लाते हैं, ताकि भारत के लोकतंत्र को दागदार बनाया जा सके। कहा कि एसआईआर को लेकर इलेक्शन कमीशन भी कह रहा है कि राहुल गांधी शपथ पत्र दे या माफी मांगे, लेकिन वह ऐसा कार्य नहीं कर रहे हैं।

केंद्र सरकार गरीब विरोधी रहती, तो 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन तथा 5 लाख की आयुष्मान योजना का लाभ क्यों देती। हमारी सरकार गरीब विरोधी नहीं है। कहा कि जो लोग कहते हैं कि चुनाव में ईवीएम बदल दिया गया, वे लोग झारखंड, बंगाल, हिमाचल एवं कर्नाटक में जीत पर कुछ नहीं बोलते।

जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ता है। वहां वे झूठ फैलाते रहते हैं। एक सवाल के जवाब में रिटायर आईएएस उदय कुमार सिंह ने कहा कि उन्होंने रिटायरमेंट के दूसरे दिन ही भाजपा ज्वाइन कर लिया था। पार्टी चाहेगी तो वे चुनाव लड़ेंगे। पार्टी के सामने उन्होंने अपना स्पष्ट विचार रख दिया है।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular