Homeआरा भोजपुरशाहपुरशाहपुर से बड़ी खबर

शाहपुर से बड़ी खबर

  • हाइलाइट: शाहपुर से बड़ी खबर
  • बाढ़ के पानी में डूबने से दो किशोरों की मौत
  • पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा गया

शाहपुर से बड़ी खबर/आरा। भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के दूधघाट गांव में बाढ़ के पानी में डूबने से दो किशोर की मौत हो गई। इसके बाद गांव में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक दुघघाट गांव में हरेन्द्र बिंद के 14 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार हैं। जबकि दूसरा लालबाबू बिंद का 12 वर्षीय पुत्र विजय कुमार हैं।

jay kumar

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह करीब ग्यारह बजे करीब दोनों किशोर बाढ़ के पानी मे स्नान कर रहे थे। इसी दौरान दोनों गढ्ढे में भरे गहरे पानी मे चले गए। स्थानीय लोगों द्वारा दोनों ही किशोरों को बचाने का काफी प्रयास किया गया। डूबने के बाद दोनों ही पानी से बाहर नही आये। काफी खोजने के बाद मिलने पर बैगर देर किये दोनों को शाहपुर रेफरल अस्पताल इलाज के लिए लाया गया। लेकिन चिकित्सकों द्वारा दोनों मृत घोषित कर दिया गया।

हरेन्द्र बिंद मूल रूप से थाना क्षेत्र के हिरखी पिपरा के रहने वाले है। फिहलाल कुछ वर्षों से परिवार के साथ अपने ससुराल दुघघाट में ही रहते हैं। थानाध्यक्ष कुमार रजनीकांत ने बताया कि दोनों किशोरों के शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular