Homeआरा भोजपुरचरपोखरीशौच करने गये युवक को विषैले सांप ने डंसा, मौत

शौच करने गये युवक को विषैले सांप ने डंसा, मौत

Raj Kumar of Lilari village: बिहार के भोजपुर जिले में चरपोखरी थाना क्षेत्र के लीलारी गांव में बुधवार की सुबह विषैले सांप के डंसने से एक युवक की मौत हो गई।

  • हाइलाइट: Raj Kumar of Lilari village
    • मृतक चरपोखरी थाना क्षेत्र के लिलारी गांव निवासी वीर बहादुर का 22 वर्षीय पुत्र राज कुमार है

आरा। जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के लीलारी गांव में बुधवार की सुबह विषैले सांप के डंसने से एक युवक की मौत हो गई। इलाज के दौरान सदर अस्पताल में बुधवार की दोपहर उसने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मृतक चरपोखरी थाना क्षेत्र के लिलारी गांव निवासी वीर बहादुर का 22 वर्षीय पुत्र राज कुमार है। वह मजदूर था।

इधर, मृतक की मां सुभागिया देवी ने ‘खबरे आपकी’ को बताया कि बुधवार की सुबह वह शौच करने के लिए बधार में गया था। जहां उसे सांप ने डंस लिया था। उसने घर लौटकर परिजन को जानकारी दी। इसके बाद वह सो गया। कुछ देर बाद ही वह मुंह से झाग फेंकने लगा और उसकी तबीयत काफी गंभीर हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular