Homeबिहारआरा भोजपुरभोजपुर डीआईयू के हत्थे चढ़ा अपराधी, पुलिस भी करेगी रिमांड

भोजपुर डीआईयू के हत्थे चढ़ा अपराधी, पुलिस भी करेगी रिमांड

Criminal Bhojpur: आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बखरियां गांव के समीप जेवर कारोबारी से लूट के मामले में पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार किया है।

jay kumar
  • हाइलाइट: Criminal Bhojpur
  • जेवर कारोबारी से लूट में वांछित अपराधी गिरफ्तार, पूर्व में भी जा चुका है जेल
  • मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बखरियां गांव के पास एक जुलाई को हुई थी लूट
  • लूट के प्रयास के एक मामले में नवादा थाने की पुलिस भी करेगी रिमांड

आरा। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बखरियां गांव के समीप जेवर कारोबारी से लूट के मामले में पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। वह नगर थाना क्षेत्र के इब्राहिम नगर निवासी अंकित कुमार है। डीआईयू टीम द्वारा उसे गिरफ्तार किया गया है। वह इसी साल जनवरी में नवादा थाना क्षेत्र में लाखों के जेवर लूट के मामले में जेल गया था। नवादा थाना क्षेत्र के लूट के प्रयास के एक केस में वांछित भी है। पुलिस उस केस में भी उसे रिमांड करेगी।

बताया जा रहा है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बखरियां गांव के समीप इसी साल एक जुलाई की शाम एक जेवर कारोबारी से लूट पाट की गयी थी। हथियार के बल पर बाइक सवार पांच अपराधियों द्वारा करीब एक लाख रुपए मूल्य के जेवर, मोबाइल और अन्य कागजात लूट लिया गया था। उस मामले में पीड़ित जेवर कारोबारी धोबहां थाना क्षेत्र के अगरसंडा बेहरा गांव निवासी कमलेश कुमार सोनी के बयान पर पांच अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

पुलिस द्वारा उस मामले में पूर्व में तीन अपराधियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया था। हालांकि अंकित कुमार सहित दो फरार चल रहे थे। इधर, पुलिस के अनुसार पिछले साल दिसंबर में आरा रेलवे स्टेशन के समीप एक शख्स से लूट के प्रयास में अंकित कुमार का नाम आया था। उस मामले में पुलिस को इसकी तलाश थी।

थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी के अनुसार अंकित कुमार को उस केस में रिमांड किया जायेगा। बताया जा रहा है कि इसी साल जनवरी माह में एक जेवर कारोबारी से 630 ग्राम सोने के आभूषण की लूट में अंकित कुमार जेल गया था।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular