Homeआरा भोजपुरशाहपुरकरनामेपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव में चली गोली, दो जख्मी

करनामेपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव में चली गोली, दो जख्मी

Sonvarsha : भोजपुर के करनामेपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव में बुधवार की दोपहर झगड़ा सुलझाने के दौरान फायरिंग में एक अधेड़ को गोली मार दी गई। वही मारपीट में बड़ा भाई जख्मी हो गया।

jay kumar
  • हाइलाइट: Sonvarsha
  • झगड़ा सुलझाने के दौरान अधेड़ को मारी गोली, सनसनी
  • मारपीट में बडा भाई जख्मी, सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
  • पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी गिरफ्तार किया व हथियार बरामद

आरा। भोजपुर के करनामेपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव में बुधवार की दोपहर झगड़ा सुलझाने के दौरान फायरिंग में एक अधेड को गोली मार दी गई। वही मारपीट में बड़ा भाई जख्मी हो गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जख्मी अधेड़ को गोली बाएं साइड पंजड़ी में लगी है। वहीं मारपीट के दौरान उसके बड़े भाई जख्मी हो गए। घटना को लेकर गांव एवं आसपास की इलाके में सनसनी मच गई।

उधर, सूचना मिलते ही करनामेपुर थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और जख्मियों के परिजन से मिल घटना की जानकारी ली। इसके पश्चात पुलिस मामले की छानबीन जुट गई है। जानकारी के अनुसार गोली से जख्मी करनामेपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव निवासी स्व. घिरण यादव के 50 वर्षीय पुत्र लाल यादव है। जबकि मारपीट मे उनके बड़े भाई 60 वर्षीय लक्ष्मण यादव जख्मी हो गये।

वही करनामेपुर थाना पुलिस ने ‘खबरे आपकी’ को बताया कि त्वरित कार्रवाई कर आरोपी अखिलेश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में इस्तेमाल देशी कट्टा को भी बरामद कर लिया गया। पुलिस मारपीट व फायरिंग में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular