Tuesday, January 20, 2026
No menu items!
Homeआरा भोजपुरशाहपुरबंद पड़े सीसीटीवी कैमरे से कैसे होगी शाहपुर की सुरक्षा ?

बंद पड़े सीसीटीवी कैमरे से कैसे होगी शाहपुर की सुरक्षा ?

Shahpur CCTV Cameras: कैमरों के मेंटेनेंस का कार्य देखने वाले मिस्त्री मदन साह ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा बकाया पैसे का भुगतान नहीं किया जा रहा है।

  • हाइलाइट: Shahpur CCTV Cameras
    • जब तक बकाया पैसे का भुगतान नहीं होगा कैमरे बंद रहेंगे: मदन साह

आरा। शाहपुर नगर पंचायत क्षेत्र में निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए हर व्यस्त और सार्वजनिक स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों को कानून की तीसरी आंख माना जाता है, जो सुरक्षा के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। लेकिन, यह बेहद चिंताजनक है कि ये कैमरे महीनों से बंद पड़े हैं। जब भी शाहपुर में कोई घटना घटती है और पुलिस को इन कैमरों की जरूरत पड़ती है, तब ये कैमरे बंद मिलते हैं। ऐसे में पुलिस को बदमाशों की पहचान के लिए कभी दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खोजना पड़ता है, तो कभी घरों के बाहर लगे कैमरों की। यह प्रक्रिया न केवल समय लेने वाली होती है, बल्कि इससे अपराधियों की पहचान में भी देरी होती है।

पढ़ें : शाहपुर में मूर्ति विसर्जन करने जा रहे जुलूस पर पथराव

शाहपुर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरे अत्यंत आवश्यक हैं। ये कैमरे न केवल अपराधियों और चोरों पर नजर रखने में मदद करते हैं, बल्कि किसी भी अप्रिय घटना पर भी नजर रखने के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। लेकिन, नगर के चौक-चौराहों में लगे सीसीटीवी कैमरे महीनों से बंद हैं, जो चिंता का विषय है।

बताया जा रहा है कि इन कैमरों के संचालन की जिम्मेदारी शाहपुर नगर पंचायत की है। हालांकि, कैमरों के मेंटेनेंस का पैकेज समाप्त होने के बाद से ये कैमरे बंद पड़े हैं, शुक्र है की स्थानीय पुलिस की सक्रियता से अभी तक कोइ अप्रिय घटना सामने नहीं आई है। लेकिन इन सीसीटीवी कैमरों को बंद रखना सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से सही नहीं कहा जा सकता। शाहपुर नगर पंचायत के पदाधिकारियों की कमी कहें या संबंधित नगर कर्मियों की घोर लापरवाही, नपं की इस नकामी से इनकार नहीं किया जा सकता।

पढ़ें : शाहपुर में मूर्ति विसर्जन जुलूस पर पथराव को लेकर प्राथमिकी

इस बीच, कैमरों के मेंटेनेंस का कार्य देखने वाले मिस्त्री मदन साह ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा बकाया पैसे का भुगतान नहीं किया जा रहा है। उनका कहना है कि जब तक पूर्व के बकाया पैसे का भुगतान नहीं होगा, तब तक नगर पंचायत में लगे कैमरे बंद रहेंगे। यह स्थिति न केवल सुरक्षा के लिए खतरा है, बल्कि यह नगर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाती है।

Shahpur CCTV Cameras: पूर्व में घट चुकी है शाहपुर नगर में घटना

इस समय नवरात्र का पर्व चल रहा है। पूजा अर्चना को ले मठ मंदिरों में काफी भीड़ रहती। शाहपुर नगर पंचायत के NH-84 मुख्य सड़क (बढ़ई खाना) बनाही रोड, किशोर मेडिकल के समीप, सरना रोड में विश्वकर्मा मंदिर के पास और मेन बाजार सहित अन्य जगहों पर दुर्गा प्रतिमा को लेकर पंडाल बनाए गए हैं। दुर्गा पूजा मेला को लेकर पूजा पंडाल के पास और इन सड़कों पर काफी भीड़ रहती है।

पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन हेतु शोभायात्रा (जुलूस) का आयोजन किया जाता है। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। इस भीड़ में कुछ असामाजिक तत्व भी हो सकते हैं, जिससे माहौल बिगड़ने का खतरा बना रहता है। पूर्व की घटना से ले सबक, ऐसे में यदि सीसीटीवी कैमरे चालू रहेंगे, तो कंट्रोल रूम से भीड़ पर नजर रखी जा सकती है, जिससे किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।

पढ़ें : भोजपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से शाहपुर में माहौल हुआ शांत

इधर, नगर के पूर्व चेयरमैन बिजय कुमार सिंह ने कहा कि शाहपुर में सीसीटीवी कैमरों का कार्यान्वयन और संचालन न केवल नगर प्रशासन की जिम्मेदारी है, बल्कि यह लोगों की सुरक्षा के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। इन कैमरों का सही तरीके से संचालन बेहद जरूरी है। अगर अविलंब इन कैमरों को चालू नहीं किया गया तो इससे अपराधियों को बढ़ावा मिलेगा।

समाजसेवी विनय मिश्रा ने कहा कि सुरक्षा के इस महत्वपूर्ण पहलू को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। नगर प्रशासन को चाहिए कि वह इस मुद्दे को प्राथमिकता दे और सुनिश्चित करे कि सीसीटीवी कैमरे हमेशा चालू रहें। इससे न केवल अपराधों की रोकथाम होगी, बल्कि स्थानीय लोगों में सुरक्षा का अहसास भी बढ़ेगा।

जिले के सम्मानित किसान श्री उमेशचंद्र पांडेय ने कहा कि शाहपुर में सीसीटीवी कैमरों की स्थिति को जल्द से जल्द सुधारा जाए, ताकि सभी नागरिक सुरक्षित महसूस कर सकें और किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों को रोका जा सके। नगर पंचायत को चाहिए कि वह जल्द से जल्द इस मामले का निपटारा करे और सीसीटीवी कैमरों को चालू करे, ताकि शाहपुर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
Khabre Apki Play
Khabre Apki Play

Most Popular