Homeआरा भोजपुरशाहपुरछठ पूजा को लेकर शाहपुर थाने में हुई शांति समिति की बैठक

छठ पूजा को लेकर शाहपुर थाने में हुई शांति समिति की बैठक

Chhath Puja Shahpur: भोजपुर जिले के शाहपुर थाना परिसर में छठ पूजा को लेकर थानाध्यक्ष राजेश मालाकार की अध्यक्षता में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।

jay kumar
  • हाइलाइट:
    • छठ घाटों पर आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने की अपील

Chhath Puja Shahpur: शाहपुर थाना परिसर में छठ पूजा को लेकर थानाध्यक्ष राजेश मालाकार की अध्यक्षता में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। थानाध्यक्ष महोदय ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि आस्था का महापर्व छठ: शांति और सद्भाव का प्रतीक है।

बैठक में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों से छठ घाटों पर आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने की अपील की गई। इसमें विशेष रूप से साफ-सफाई, सुरक्षा हेतु बैरिकेडिंग और पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था शामिल है, ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। छठ घाटों का वातावरण पवित्र और सुरक्षित बना रहे।

इस बैठक में शाहपुर नगर की चेयरमैन जुगनू देवी, पूर्व उपचेयरमैन गुप्तेश्वर साह, सरपंच रानीसागर, मुखिया कफ़रू खान, वार्ड पार्षद मनोज पासवान, कृष्ण कुमार, बंटी पाण्डेय, हिरालाल गुप्ता, बिजय कुमार तत्वां, आकाश कुमार, पश्चिमी पोखरा पूजा समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य समाजसेवी उपस्थित रहे।

Bijay singh
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular