Homeबिहारआराएसपी ने घटनास्थल पर जाकर दोहरे हत्याकांड की जांच की

एसपी ने घटनास्थल पर जाकर दोहरे हत्याकांड की जांच की

बोले: प्रेम प्रसंग में हुई है बाप-बेटे की हत्या

jay kumar

आरा। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलघाट गांव में दोहरे हत्याकांड की खबर सामने आते ही पुलिस अधीक्षक राज मौके पर पहुंचे, उन्होंने मृतकों के परिजनों से बातचीत की। बकौल पुलिस अधीक्षक परिजनों ने बताया कि प्रारंभिक रूप से यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत होता है। पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया कि घटना की पूरी निष्पक्षता से जांच की जाएगी और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

दोहरे हत्याकांड की जांच करेगी एसाआईटी

पुलिस अधीक्षक ने यह भी स्पष्ट किया कि यह हत्या किसी प्रकार से विधानसभा चुनाव से संबंधित नहीं है एवं हत्या के पीछे कोई भी चुनावी रंजिश का मामला नहीं हैं। उन्होंने बताया कि मामले की गहन जांच के लिए विशेष अन्वेषण टीम (SIT) का गठन किया गया है, जो सभी पहलुओं पर जांच कर शीघ्र ही तथ्य सामने लाएगी। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान नही दें और जांच में सहयोग करें ताकि दोषियों को शीघ्र सजा दिलाई जा सके।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular