Homeआरा भोजपुरतरारीचौरी थानाध्यक्ष लाइन क्लोज, इंस्पेक्टर राकेश कुमार को मिली कमान

चौरी थानाध्यक्ष लाइन क्लोज, इंस्पेक्टर राकेश कुमार को मिली कमान

बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान दुल्लमचक गांव में दो पक्षों के बीच झड़प और हत्या के बाद हुए बवाल को लेकर अंततः चौरी थानाध्यक्ष पर गाज गिर गई।

Chauri: भोजपुर पुलिस अधीक्षक राज द्वारा चौरी थानाध्यक्ष जयराम शुक्ला को लाइन क्लोज करते हुए इंस्पेक्टर राकेश कुमार नया थानाध्यक्ष बनाया गया है

jay kumar
  • हाइलाइट:
    • दो पक्षों के बीच झड़प और रोड़ेबाजी
    • पुलिस पर भी हुआ था पथराव
    • एक महिला की गोली मारकर हत्या भी

Chauri आरा। बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान दुल्लमचक गांव में दो पक्षों के बीच झड़प और हत्या के बाद हुए बवाल को लेकर अंततः चौरी थानाध्यक्ष पर गाज गिर गई। इस मामले में पुलिस अधीक्षक राज ने चौरी थानाध्यक्ष जयराम शुक्ला को लाइन क्लोज कर दिया गया है। उनके बदले इंस्पेक्टर राकेश कुमार को चौरी थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। राकेश कुमार फिलवक्त पुलिस लाइन में तैनात थे।

एसपी राज ने बताया थानाध्यक्ष जयराम शुक्ला को लाइन क्लोज करते हुए इंस्पेक्टर राकेश कुमार नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। बता दें कि चौरी थाना क्षेत्र के दूल्लमचक गांव में मतदान को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प हुई थी। उसके अगले दिन भी दोनों पक्षों में भिड़ंत और रोड़ेबाजी हुई थी। एक पक्ष की ओर से पुलिस पर भी पथराव कर दिया गया था। उसमें चौरी थानाध्यक्ष सहित चार पुलिस कर्मी चोटिल हो गए थे। उसके बाद एक पक्ष की एक महिला की गोली मारकर हत्या भी कर दी गई थी। उसे लेकर खूब हंगामा भी हुआ था।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular