Homeबिहारभोजपुरभोजपुर में करीब 12 लाख के विदेशी शराब के साथ दो तस्कर...

भोजपुर में करीब 12 लाख के विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Liquor smugglers: भोजपुर जिला में मद्यनिषेध विभाग द्वारा अवैध शराब के बिरुद्ध लगातार छापेमारी एवं वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

jay kumar
  • हाइलाइट: Liquor smugglers
    • ट्रक से 950 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
    • जप्त शराब का बाजार मूल्य करीब 12 लाख के आँका गया
    • उत्तर प्रदेश से आरा के रास्ते वैशाली ले जाया जा रहा था शराब

आरा, बिहार। भोजपुर जिलापदाधिकारी तनय सुल्तानिया के आदेश पर मद्यनिषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के बिरुद्ध लगातार छापेमारी एवं वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सहायक आयुक्त मद्यनिषेध रजनीश को गुप्त सूचना मिली की उत्तर प्रदेश कि ओर से ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब आरा के रास्ते वैशाली की ओर जा रहा है। सहायक आयुक्त मद्यनिषेध द्वारा निरीक्षक प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

13 दिसम्बर को वाहन जांच के क्रम में बक्सर-पटना फोरलेन (एनएच-922) पर गीधा थाना के कायमनगर ओवरब्रिज के पास से एक टाटा कंपनी का छः चक्का डीसीएम ट्रक के ड्राइवर केबिन से सटे डाले में बने गुप्त तहखाने से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया गया। ट्रक पर निबंधन संख्या बीआर 53A-8554 अंकित पाया गया।

टीम ने ट्रक के चालक वैशाली जिले के राजापाकर थाना अंतर्गत बाकरपुर उत्तरी गंगाजल, वार्ड नंबर-14 निवासी शिबू राय के पुत्र यश विशाल को गिरफ्तार कर लिया। टीम द्वारा अग्रतर कार्रवाई हेतु न्यायालय को सुपुर्द कर दिया गया। उक्त वाहन से कुल 5280 पीस में 950.400 लीटर विदेशी शराब जप्त किया गया।

जप्त शराब का बाजार मूल्य करीब 12 लाख के करीब आँका गया। जप्त शराब को उत्तर प्रदेश से वैशाली ले जाया जा रहा था। छापेमारी दल में निरीक्षक प्रकाश चंद्र, अवर निरीक्षक शिवम कुमार झा, सहायक अवर निरीक्षक रवि कुमार एवं सहायक अवर निरीक्षक राजकुमार राजा के साथ साथ मद्यनिषेध सिपाही, सैप और होमगार्ड के जवान शामिल थे।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular