Homeबिहारआराआरा में दो मानव तस्कर गिरफ्तार, 9 नाबालिग रेस्क्यू

आरा में दो मानव तस्कर गिरफ्तार, 9 नाबालिग रेस्क्यू

Human trafficker दोनों अभियुक्तों के पास से 05 -05 आरा से सिकंदराबाद तक का सामान्य रेल टिकट, नकद राशि एवं एक मोबाइल बरामद

jay kumar
  • हाइलाइट: Human trafficker
    • आरा में ऑपरेशन “आहट” के तहत बड़ी कार्रवाई, 9 नाबालिग रेस्क्यू
    • दो मानव तस्करों को आरपीएफ ने किया गिरफ्तार
    • सिकंदराबाद ले जाकर बच्चों से चॉकलेट फैक्ट्री में काम कराने वाले थे तस्कर

आरा। दानापुर रेल मंडल के अंतर्गरपीएफ पोस्ट आरा द्वारा ऑपरेशन “आहट” के तहत मानव तस्करी के विरुद्ध बड़ी सफलता प्राप्त की गई है। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, दानापुर के निर्देश पर मानव तस्करों पर कड़ी नजर रखते हुए 12 जनवरी को आरपीएफ पोस्ट द्वारा जीआरपी आरा एवं बचपन बचाओ संस्था के स्टाफ के सहयोग से कार्रवाई की गई। इस दौरान 2 मानव तस्करों को गिरफ्तार किया गया, उनके कब्जे से 9 नाबालिग बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।

बच्चों की तस्करी में टीम ने भोजपुर जिले के कृष्णगढ़ निवासी निर्मल कुमार और पिरो थाना क्षेत्र के पचरुखिया गांव निवासी पल्लू राम को दबोच लिया गया। गिरफ्तार दोनों द्वारा सभी बच्चों को प्रलोभन देकर ले जाया जा रहा था। गिरफ्तार तस्करों का नाबालिग बच्चों के तस्करी का उद्देश्य सिकंदराबाद ले जाकर चॉकलेट फैक्ट्री में काम कराना था।

तलाशी के दौरान दोनों अभियुक्तों के पास से 05 -05 सामान्य रेल यात्रा टिकट आरा से सिकंदराबाद तक, नकद राशि एवं एक मोबाइल बरामद हुआ। इन दोनों के द्वारा सभी बच्चों को अग्रिम राशि हेतु 500-500 रुपया दिया गया था। सभी रेस्क्यु किए गए 9 नाबालिगों को रेल चाइल्ड लाइन भोजपुर को सुपुर्द किया गया। इस संबंध में जीआरपी आरा में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular